फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चोइथराम को आपरेशन थियेटर खोलने की अनुमति मिलेगी, कैंप के लिए अभी इंतजार

Wed, 10 Apr 2024 02:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मोतियाबिंद के कैंप में नौ बुजुर्गों की आंख में इन्फेक्शन हो गया था। कलेक्टर ने जांच के बाद आपरेशन थियेटर खोलने की अनुमति दी। 
 
विज्ञापन
eye blink - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चोइथराम नेत्रालय के आपरेशन थियेटर को कलेक्टर आशीष सिंह ने खोलने की अनुमति दे दी है। कुछ दिन पहले मोतियाबिंद के कैंप के दौरान यहां पर कई लोगों की आंख में इन्फेक्शन हो गया था। यह आपरेशन 20 मार्च को हुए थे। 
विज्ञापन


कैंप में 79 मोतियाबिंद ऑपरेशन हुए थे। नौ मरीजों की आंख में इन्फेक्शन हुआ था। बताया जा रहा है कि अभी सभी मरीज की हालत में सुधार है। इसके बाद ही आपरेशन थियेटर खोलने का निर्णय लिया गया है। 

कैंप की अनुमति अभी भी नहीं मिली
प्रशासन के अनुसार आपरेशन थियेटर खोलने के बाद अस्पताल प्रबंधन को  तीन कल्चर कराना होंगे। तीनों कल्चर नेगेटिव आने के बाद ही ऑपरेशन की अनुमति मिल पाएगी। कैंप की अनुमति तभी मिलेगी जब 100 ऑपरेशन सफल तरीके से हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें