फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भूमिपूजन कार्यक्रम में बोले मंत्री विजयवर्गीय- हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो

Mon, 22 Jun 2026 01:59 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं तो उन्हें भाजपा सरकार द्वारा बनाई जा रही सड़क और योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए काम करती है, लेकिन यदि कोई कहता है कि वह भाजपा को वोट नहीं देता, तो उसे सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस मोहल्ले में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, वहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम कार्यकर्ता उनसे कहते हैं कि वे भाजपा को वोट नहीं देते। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यदि आप भाजपा को वोट नहीं देते हैं तो फिर हम जो सड़क बना रहे हैं, उस पर मत चलना। आपके घर लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना का पैसा आ रहा है तो उसे भी मत लेना। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: यूसीसी पर भोपाल में बैठक आज: धर्मगुरु, राजनीतिक दल व अफसर देंगे राय; मानसून सत्र में विधेयक पेश करने की तैयारी
विज्ञापन


हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं करती। पार्टी और सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को वोट दें तो पार्टी और अधिक समर्पण के साथ काम करेगी लेकिन वोट न देने पर भी विकास कार्य जारी रहेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है और पेयजल व सीवरेज नेटवर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने चंदन नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री विजयवर्गीय ने शहर में जल वितरण करने वाले नगर निगम के टैंकर चालकों का सम्मान भी किया। वहीं विधानसभा क्रमांक-1 की आंगनवाड़ियों में सांसद निधि से बोरिंग और फर्नीचर उपलब्ध कराने के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची का जन्मदिन भी मनाया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें