फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- छिंदवाड़ा मेें इस बार परिवारवाद समाप्त होगा, नहीं चलेगा धन प्रबंधन

Mon, 15 Apr 2024 05:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने विरासत और विकास दोनों को आगे बढ़ाया है। भारत से बाहर ले जाई गई मूर्तियों को हम वापस लाएंगे और उनके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। मूर्तियां पहले भी आती थीं, लेकिन उन्हें म्यूजियम में रख दिया जाता था।
विज्ञापन
मंत्री प्रहलाद पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि जब मैं छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ा था तब मैंने कमलनाथ और कांग्रेस का आंतक वहां से समाप्त किया था। इस चुनाव में छिंदवाड़ा से परिवारवाद समाप्त होने वाला है। चुनाव में हमेशा कमलनाथ के ग्रास रूट स्तर पर पकड़ होने की बात होती है, लेकिन वहां सिर्फ कमलनाथ का धन प्रबंधन होता है, जो इस चुनाव में नहीं है।

विज्ञापन


पटेल ने कहा कि इस देश पर कांग्रेस ने कई दशक राज किया, लेकिन देशवासियों की रोजमर्रा की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया गया। राहुल गांधी एक झटके में गरीबी हटाने की बात करते हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने पचास साल पहले गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन वह सिर्फ जुमला था। यदि देश से गरीबी वे हटा देतीं तो हमारी अर्थव्यस्था देश में पहले स्थान पर रहती।

भ्रष्टचार के आरोपों से घिरे कांग्रेस के नेतागणों की भाजपा में एंट्री के सवाल पर पटेल बोले कि भ्रष्टाचार करने वाले का दल और जाति नहीं देखी जाती है। जिन्होंने भ्रष्टचार किया है। उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने विरासत और विकास दोनों को आगे बढ़ाया है। भारत से बाहर ले जाई गई मूर्तियों को हम वापस लाएंगे और उनके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। मूर्तियां पहले भी आती थीं ,लेकिन उन्हें म्यूजियम में रख दिया जाता था। भाजपा में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्तागणों के लगातार आने से जुड़े सवाल पर मंत्री पटेल बोले कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों को चुनाव और हार-जीत से जोड़कर न देखा जाए। मुझे लगता है कि भारत जिन ऊंचाइयों को छूने की तरफ आगे कदम बढ़ा रहा है। उस यात्रा में जो भी शामिल होता है, उसका हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


पटेल बोले कि भाजपा ने विकास का इतिहास बनाया है और जनता का विश्वास भी जीता है। इस बार भी देश में मोदी सरकार बन रही है। मोहन सरकार के कार्यकाल के सवाल पर वे बोले कि मोहन सरकार ने 100 दिनों में अच्छा काम किया है। जनता के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गईं और भाजपा नेता हितग्राहियों से मिलकर यह भी जान रहे हैं कि उन्हें योजना का कितना लाभ हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें