इंदौर में शिविर का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में अलग तरह का हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ऑरा रीडिंग, वैदिक हीलिंग, बॉडी एलाइंमेंट्, टैरो कार्ड रीडिंग, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श के अलावा आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क सलाह दी गई।
बता दें कि विधातास भारतीय पारंपरिक चिकित्सा एवं गुरुकुल और सोलआर्ट के द्वारा निशुल्क ऑरा हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन श्रीनगर एक्सटेंशन में किया गया। शिविर के दौरान विधातास् के संस्थापक निदेशक डॉ. रवींद्र बागे एवं डॉ. लताश्री ने भारतीय वैदिक चिकित्सा पद्धति के विषय में, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीकों से समझाया कि किस प्रकार आभा मंडल की चिकित्सा द्वारा शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के अवरोध को दूर किया जा सकता है। अपने ऊर्जा के स्तर को बढ़ाया जा सकता है और बिना दवाइयों के भी स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है।
डॉ. रचना सिंह ने बताया है कि आज के तनावपूर्ण समय में हमें दवाओं के बिना अपना उपचार करने की आवश्यकता है, और ये वैदिक हीलिंग के माध्यम से संभव है। हमारे भीतर के पंचतत्वों को संतुलित करके हम एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं। पंचतत्वों का संतुलन हम बिना दवाओं के कई तरीकों से कर सकते हैं - जैसे कि वैदिक हीलिंग, एक्यूप्रेशर, वास्तु, मंत्र हीलिंग आदि। इस शिविर में एक्यु-कायरो प्रैक्टिशनर डॉ. अनिल सरावगी, वास्तु एस्ट्रो वैदिक हीलर डॉ. रचना सिंह परमार, आहार विशेषज्ञ नेहा गर्ग के अलावा मास्टर स्पिरिटुअल् हीलर डॉ. प्रियंका परमार, डॉ. राजश्री देशपांडे, निमिषा पांडे, अंजली राव ने निःशुल्क सेवा प्रदान की। इससे अनेक लोग लाभान्वित हुए।