फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय टीआई से बोले- नशा करने वालों को उलटा लटका देना

Thu, 26 Sep 2024 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने कहा कि नशा करने वालों से सबसे ज्यादा परेशान बहन बेटियां रहती है।नशे के बाद लोग गलत हरकत करता है। मुझे तो गुस्सा आता है,जब नशाखोर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करते है। उनका तो गला दबा देना चाहिए।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ मंत्री ने खोला मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए पुलिस अफसरों को कहा है। वे गुरुवार को भागीरथपुरा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने गए थे। उन्होंने मंच से कहा कि आजकल के बच्चे नशे के चक्कर में है और मैं नशे का विरोधी हुं। अभी कुछ दिनों पहले मैने पुलिस के सामने नशे को लेकर नाराजगी प्रकट की थी।

विज्ञापन


फिर उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि नशा करने वाले, बेचने वालों को उलटा लटका देना। नशा करने के बाद पता नहीं लोगों की इंसानियत कहां चली जाती है। विजयवर्गीय ने कहा कि नशा करने वालों से सबसे ज्यादा परेशान बहन बेटियां रहती है।नशे के बाद लोग गलत हरकत करता है। मुझे तो गुस्सा आता है,जब नशाखोर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करते है। उनका तो गला दबा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में बहुत विकृति आ रही है। इसे सिर्फ धार्मिक गतिविधियां ही बचा सकती है। अभी नवरात्रि आ रही है। तब बहन बेटियों की पूजा करो। उन्हें श्रद्धा की दृष्टी से देखो। भारत में मां, बेटी बहनों को देवी स्वरुप मानते है।

विज्ञापन

कम कपड़ में एक युवती के रील बनाने के मामले में वे बोले कि कल मेरे पास कुछ महिलाएं आई थी। उन्होंने मुझसे शिकायत करते हुए कहा कि एक लड़की कम कपड़े में घूम रही है। इस बारे में मैने अफसरों से बात की।

मैने उनसे कहा कि इंदौर में ऐसा नहीं चलेगा कि कोई भी कैसे भी कपड़े पहन कर निकल जाए। यह माता अहिल्या की नगरी है। यहां महिला की मर्यादा धूमिल होते हुए कोई नहीं देख सकता। उस बेटी ने बाद में माफी मांगी। हम इस इंदौर शहर को नहीं बिगड़ने देंगे। हम शहर के बच्चों का अच्छा भविष्य बनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें