फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एक हजार किलो नकली मावा पकड़ाया, ग्वालियर से इंदौर की बस में रखा

Sat, 19 Oct 2024 05:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

तीन इमली पर सुनील ट्रैवल्स की बस से ग्वालियर से लाया गया था बड़ी मात्रा में नकली मावा, इंदौर के आगे के क्षेत्रों में पहुंचाना था।
 
विज्ञापन
इंदौर में अधिकारियों ने जब्त किया नकली मावा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार आने वाले हैं और खाद्य विभाग की टीम ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को इंदौर में एक हजार किलो नकली मावा पकड़ाया। मावे को प्रारंभिक जांच के बाद लैब में भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह मावा इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाया जाने वाला था।
विज्ञापन


कई दिनों से मिल रही थी शिकायत
खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी की ग्वालियर से इंदौर आने वाली बस में नकली मावा लाया जा रहा है। इसके बाद शनिवार को बस से इंदौर लाए गए मावे को पकड़ लिया गया। विभाग को सूचना मिली थी कि कई दिनों से तीन इमली बस स्टैंड पर ग्वालियर से मिलावटी मावा आ रहा है। टीम ने पूरी योजना के साथ ग्वालियर से आई सुनील ट्रैवल्स की बस को चेक किया। बस की साइड वाली डिक्की में 15 से ज्यादा बड़े बॉक्स थे। इन्हें खोलने पर कुछ में मावा तो कुछ में मिठाइयां भी मिलीं। एक अन्य बस की भी तलाशी ली जा रही है। 

सैंपल जांच के लिए भेजे हैं
फूड इंस्पेक्टर मनीष स्वामी ने बताया कि मावा और मिठाई में पाम ऑयल मिला होने की आशंका है। ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ के साथ-साथ जांच की जा रही है। सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें