Indore News: इंदौर के जीएनटी मार्केट में शनिवार को रॉयल कूलर कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसका धुआं काफी दूर तक नजर आया।
इंदौर के जीएनटी मार्केट में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं काफी दूर तक नजर आ रहा था। यह आग कूलर बनाने वाली रॉयल कूलर कंपनी और कविराज मेटल इंडस्ट्रीज में लगी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
सबसे पहले रॉयल कूलर के गोदाम में भड़की आग
आग सबसे पहले रॉयल कूलर के गोदाम में भड़की, जहां करीब तीन सौ से ज्यादा प्लास्टिक के कूलर रखे हुए थे। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए। जैसे ही लोगों को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की चार से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की। आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
लोगों में मची भगदड़
आग लगते ही आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डर के कारण कई लोगों ने अपने घरों में रखी गैस की टंकियों को भी बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
पुलिस और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इसी बीच नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी निगम के अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के अलावा कई टैंकर भी बुलाए गए ताकि आग को जल्द से जल्द बुझाया जा सके। दमकल कर्मियों ने पूरी ताकत झोंक दी और आग पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। हालांकि, आग लगने के पीछे का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के कारण जीएनटी मार्केट क्षेत्र में घंटों तक तनाव का माहौल बना रहा।