फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लिट चौक शुक्रवार से, कला राजनीति संगीत जगत की हस्तियां होगी शामिल, किताबों के स्टाॅल लगेंगे

Thu, 14 Dec 2023 09:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उत्सव के समापन सत्र में गीतकार  व अभिनेता स्वानंद किरकिरे हिस्सा लेंगे।  गांधी हाल परिसर में शामिल होने वाले लोग सवाल भी पूछ सकेंगे और खान-पान के स्टाॅलों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
गांधी हाल में होगा लिट चौक सीजन 3 - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशियो और कल्चरल फेस्टिवल लिट चौक की शुरूआत शुक्रवार से होने जा रही है। तीन दिन तक विभिन्न सत्रों में शहरवासी अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों से रुबरु हो सकेंगे।इसके अलावा 20 से ज्यादा किताबों के स्टाॅल होंगे और उभरते हुए कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

शहर के मशहूर गांधी हाल में तीन दिनों यह उत्सव मनेगा। जिसमें पहले दिन के सत्र में पुष्यमित्र भार्गव, लेखक नीलोत्पल मृणाल अभिनेता अमित सियाल, कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज, अदिति गोयल, अभिनेता फैजल मलिक, सनी हिंदूजा, कुमुद मिश्रा और गजराज राव में शामिल होंगे।

विज्ञापन


उनसे अलग-अलग विषयों पर वार्ताकार चर्चा करेंगे। 16 दिसंबर को दूसरे सत्र में लेखिका अंकिता जैन, सांसद चिराग पासवास, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, विधायक रिवाब जड़ेजा,लेखक अक्षत गुप्ता, अरविंद अरोड़ा, आलोक श्रीवास्तव, लेखक सतीश दुआ, पत्रकार सौरभ दि्वेदी, मोटिवेशनल स्पीकर अवध अेाझा चर्चा में हिस्सा लेंगे, जबकि तीसरे दिन राघवेंद्र सिंह,ऋचा अनिरुद्ध, सतीश रे, अभिनेता अविनाश तिवारी, आईपीएस मनोज कुमार शर्मा, अभिनेता मानव कौल, सैन्य अधिकारी गौतम राजऋषि,सांसद व अभिनेता रवि किशन होंगे।

उत्सव के समापन सत्र में गीतकार व अभिनेता स्वानंद किरकिरे हिस्सा लेंगे। गांधी हाल परिसर में शामिल होने वाले लोग सवाल भी पूछ सकेंगे और खान-पान के स्टाॅलों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें