फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर-बरलई दोहरीकरण के कारण चार ट्रेनें आंशिक निरस्त ,10 ट्रेनों का रुट बदलेगा

Thu, 14 Dec 2023 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दस ट्रेनें इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन के बजाए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से होकर चलेगी और लौटने पर उन ट्रेनों का  आखरी स्टापेज यहीं स्टेशन होगा। 15 दिन के बाद प्रभावित होने वाली रेलगाडि़यां फिर अपने निर्धारित मार्गों से चलेगी। 
 
विज्ञापन
इंदौर से बरलई के बीच दोहरीकरण का काम शुरू। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर देवास उज्जैन खंड के दोहरीकरण के चलते पश्चिम रेलवे ने ब्लाॅक लिया है। दोहरीकरण का काम 15 दिन तक चलेगा। इसके चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। चार ट्रेनें निरस्त होगी और 10 ट्रेनों का रूट बदला है। काम पूरा होने के बाद इंदौर से उज्जैन तक सीधे ट्रेनें होकर जा सकेगी। अभी तक देवास होते हुए ज्यादातर रेलगाड़ियां जाती हैं।

विज्ञापन


रतलाम रेल मंडल के अनुसार भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। 10 ट्रेनें मुख्य रेलवे स्टेशन के बजाए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से होकर चलेगी और यहीं पर उसका आखरी स्टापेज होगा। 15 दिन के बाद प्रभावित होने वाली रेलगाड़ियां फिर अपने निर्धारित मार्गों से चलेंगी।

14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और उज्जैन से इंदौर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 15 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर से बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस इंदौर से उज्जैन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और मक्सी से इंदौर के मध्य निरस्त रहेगी। 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस इंदौर से मक्सी के मध्य निरस्त रहेगी। 

इसके अलावा 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लक्ष्मीबाई नगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन होकर चलेगी। 

इसी तरह 14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक वैष्णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12920 वैष्णोदेवी कटरा-डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाईनगर से होकर चलेगी।

वहीं, 14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक छिंदवाड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से वाया उज्जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर होकर चलेगी। 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह गाड़ी लक्ष्मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन होकर सिवनी तक जाएंगी।
19 दिसंबर और 26 दिसंबर को मंडपम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20974 मंडपम- फिरोजपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला है। यह गाड़ी भी उज्जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज- रतलाम होकर चलेगी।

18 दिसंबर से 27 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लक्ष्मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन से चलेगी। 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन -फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाईनगर से होकर चलेगी।

 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से होकर चलेगी। इस ट्रेन का मार्ग भी लक्ष्मीबाई, चंद्रावतीगंज से होकर उज्जैन वाला रहेगा। 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 19308 चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्च वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाईनगर से होकर चलेगी। 
विज्ञापन


 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें