फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: कामधेनु गौशाला की सौगात से लेकर दीपावली की रात की बड़ी हलचल तक

Mon, 09 Nov 2026 06:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने 16 करोड़ की कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। वहीं खजराना में रंजिश के चलते हत्या और दीपावली पर आगजनी व प्रदूषण के मामले सामने आए। हालांकि, सफाईकर्मियों ने 1500 टन कचरा हटाकर शहर को फिर चकाचक कर दिया।

विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर इंदौर के आशापुरा गांव में 16 करोड़ रुपये की लागत से बनी कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 100 टन गोबर से तैयार गोवर्धन पर्वत का पूजन और परिक्रमा की।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: गोवर्धन पूजा पर सीएम यादव ने दी इंदौर को बड़ी सौगात, 26 हेक्टेयर में बनी कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

2. इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते रिजवान की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जन्मदिन समारोह में युवकों के बीच विवाद हुआ था। रविवार को फिर कहासुनी के बाद चार युवकों ने रिजवान पर हमला किया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, चार युवकों ने मिलकर रिजवान को उतारा मौत के घाट

3. इंदौर में दीपावली की रात वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। सीपीसीबी के अनुसार छोटी ग्वालटोली में एक्यूआई 338 और मगोड़ा नगर में 316 दर्ज हुआ। जहरीली हवा के कारण घर गैस चैंबर बन गए, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में भारी तकलीफ हुई।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ स्वच्छ इंदौर? आधी रात को एक्यूआई 1700 के पार पहुंचा

4. दीपावली पर आतिशबाजी के साथ इंदौर में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। पटाखों से निकली चिंगारियों ने कहीं फ्लैट को चपेट में लिया तो कहीं टायर, फर्नीचर और दुकानों में आग लगा दी। शहर में छह से ज्यादा जगह आग लगने की घटनाएं हुईं।
पूरी खबर पढ़ें: इंदौर में आधा दर्जन स्थानों पर पटाखे के कारण आग, फ्लैट, गोदाम जले

5. दीपावली की खुशियों के बीच इंदौर की सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया था, लेकिन शहर की स्वच्छता व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा निकलने के बावजूद सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और सुबह नौ बजे तक पूरे शहर को चमका दिया। 
पूरी खबर पढ़ें: दीपावली के दूसरे दिन चकाचक दिखी इंदौर की सड़कें, सबसे ज्यादा कचरा तेजी से किया साफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें