फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:गोल्डन होम का वीडियो बनाने वाले को दिया उद्योगपति ने नोटिस, बढ़-चढ़ कर बातें बताने का आरोप

Wed, 02 Jul 2025 04:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर का एक घर सोशल मीडिया में गोल्डन होम के नाम से फेमस हो गया।  इस घर का वीडियो एक कंटेट क्रिएटर ने मकान मालिक के साक्षात्कार के साथ शूट किया था। अब इस पर विवाद हो गया है। मकान मालिक का आरोप है कि वीडियो में तथ्य बढ़ा चढ़ाकर पेश किए गए हैं जबकि हकीकत बिलकुल अलग है। मकान मालिक एक उद्योगपति हैं। उन्होंने कंटेट क्रिएटर को लीगल नोटिस दिया है। 
विज्ञापन
यह घर है सोशल मीडिया में चर्चा में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की आलीशान कोठी का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड होते ही छा गया। सोशल मीडिया में इसे लाखों लोगों ने देखा। वीडियो देखने वालों ने कहा कि ये गोल्डन होम है। अब इस वीडियो बनाने वाले को मकान मालिक ने लीगल नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


 इस नोटिस में मकान मालिक ने कहा है कि घर कई साल पुराना है। इसमें  सोने का इस्तेमाल नहीं किया गया है।  मकान मालिक का आरोप है कि वीडियो में बढ़ा-चढ़ाकर बातें बताई गई हैं।  मकान मालिक ने आपत्ति ली तो क्रिएटर ने वीडियो सोशल मीडिया  से हटा दिया है। वीडियो में कहा गया था कि कमरों में कुछ चीजें 24 कैरेट सोने की है,जबकि हकीकत यह है कि गोल्ड पाॅलिश का उपयोग किया गया है। घर की दीवारों पर भी सोने जैसे दिखने वाले रंग का इस्तेमाल किया गया है। 

इंदौर का आलीशान घर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। घर को शूट करते हुए वीडियो मेें बताया गया कि घर के सामने बड़ा लाॅन है। वहां गौशाला भी है। जब क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने घर के भीतर को वीडियो शूट किया तो कहा कि कुछ मूर्तियां व शो पीस 24 कैरेट गोल्ड के हैं।

जब वीडियो तेजी से वायरल होने लगा तो मकान मालिक अनूप अग्रवाल ने कंटेट क्रिएटर सारस्वत को कानूनी नोटिस दिया है। जिसमें कहा गया है कि वीडियो में बढ़ा-चढ़ा कर बातें बताई गई। जहां गोल्ड की वस्तु बताई गई। वहां पर सिर्फ गोल्ड पाॅलिश का इस्तेमाल किया गया हैै। नोटिस मिलने के बाद प्रियम ने दूसरा वीडियो बनाया। जिसमें कहा गया कि शोपीस में गोल्ड नहीं बल्कि गोल्ड पाॅलिश का उपयोग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें