फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में नाचने की बात पर विवाद, शादी समारोह में युवक की हत्या

Thu, 05 Dec 2024 10:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देव की डीजे बजा रहे युवक से कहासूनी हो गई। तब दूसरे लोगों ने समझा कर विवाद शांत कर दिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद देव घायल अवस्था में विवाह स्थल के कुछ दूरी पर मिला। दोस्त नरेंद्र और सचिन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में एक विवाह समारोह मेें बुधवार देर रात एक युवक की नाचने के दौरान हुए विवाद में हत्या कर दी गई। गाने की आवाज तेज करने की बात पर युवक का डीजे वाले से विवाद हुआ था।

 

घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की ग्वाला काॅलोनी की है। यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 19 वर्षीय युवक देव पिता घनश्याम आया था। वह दूधिया का निवासी था। उसके दोस्त की बुधवार को शादी थी। रात को खाना खाने के बाद दोस्त नाच रहे थे।

विज्ञापन



तभी देव की डीजे बजा रहे युवक से कहासूनी हो गई। तब दूसरे लोगों ने समझा कर विवाद शांत कर दिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद देव घायल अवस्था में विवाह स्थल के कुछ दूरी पर मिला। दोस्त नरेंद्र और सचिन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने डीजे वाले युवक पर ही शंका जताई है,क्योकि घटना के बाद वह गायब हो गया था।

 

शरीर पर मिले चोट के निशान

 

देव को जब दोस्तों ने घायल अवस्था में देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। नुकिले हथियार से उस पर वार किए गए थे। देव के पिता किसान है और वह एक कंपनी में काम करता है। देव अपने दोस्त अजय की शादी में आया था। वह भी उसके साथ कंपनी में काम करता है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें