फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: होली में मस्ती के दौरान तालाब में डूबा युवक

Tue, 26 Mar 2024 08:05 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आसपास के लोग जब तक युवक को निकालने के लिए पहुंचे वह बहुत गहरे पानी में जा चुका था। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दौरान तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ होली खेलते खेलते तालाब में नहाने चला गया था। मामला इंदौर के पिपलियापाला तालाब का है। इंदौर के भंवरकुआ इलाके में स्थित पिपलियापाला तालाब में सोमवार को युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। कुछ देर  बाद वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो आसपास के लोगों ने आकर उसे निकाला। तब तक युवक पानी में बहुत अंदर जा चुका था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें युवक सोनिया गांधी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया। इस दौरान गहराई में जाने से युवक डूब गया। उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाव के लिए मदद मांगी लेकिन वह काफी अंदर चला गया। बाद में उसे निकालकर साथी निजी अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें