फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मध्य प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप की सुनवाई टली, 2 मार्च को एसआईटी करेगी कमलनाथ मामले में जवाब पेश

Sat, 10 Feb 2024 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हनीट्रैप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को दिए गए नोटिस के मामले में बताया जाएगा कि नोटिस के बाद कमल नाथ ने सीडी सौंपी या नहीं। कमलनाथ ने मीडिया के सामने कहा था कि उनके पास हनीट्रैप की सीडी और पैन ड्राइव है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हनीट्रैप - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चर्चित सेक्स स्कैंडल हनी ट्रैप मामले की सुनवाई टल गई है। पहले शनिवार को इंदौर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होना थी, लेकिन अब दो मार्च को सुनवाई होगी। इस मामले में गठित एसआईटी के चीफ हाल ही में आदर्श कटियार को बनाया गया हैै।

विज्ञापन


उन्हें खुद 2 मार्च को होने वाली सुनवाई में कोर्ट के समक्ष पेश होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिए गए नोटिस के बारे में जवाब देना होगा। पिछले माह हुई सुनवाई में सरकारी वकील ने कहा था कि कटियार की नियुक्ति अभी हुई है अौर ट्रेनिंग पर गए है। इस कारण वे कोर्ट में जबाव पेश करने नहीं आ सके।

हनीट्रैप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को दिए गए नोटिस के मामले में बताया जाएगा कि नोटिस के बाद कमल नाथ ने सीडी सौंपी या नहीं। कमलनाथ ने मीडिया के सामने कहा था कि उनके पास हनीट्रैप की सीडी और पैन ड्राइव है।

इसके बाद आरोपियों के वकील ने आपत्ति ली थी और कहा था कि सीडी और पैनड्राइव एसआईटी के पास होना चाहिए। एसआईटी ने नाथ को नोटिस देकर सीडी को पूछताछ के लिए कार्यालय मेें उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं आए। पिछली सुनवाई में सरकारी वकील ने कहा था कि नाथ इस मामले मेें मदद नहीं कर रहे है। न तो उन्होंने सीडी एसआईटी के पास जमा की और न ही वे कार्यालय मेें पेश हुए।

विज्ञापन


आपको बता दे कि चार साल पहले इंदौर में हनीट्रैप मामले का खुलासा हुआ था। नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने ब्लैकमैलिंग का आरोप चार युवतियों पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने इंदौर और भोपाल में छापे मारे थे और आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता जैैन और श्वेता स्वप्निल जैन को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें