फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पूर्व सैनिकों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर, 200 रिटायर सैनिकों और उनके आश्रितों ने लिया लाभ

Fri, 12 Apr 2024 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

शिविर में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आर्थोपैडिक, रक्तचाप, हृदय रोग, गठिया, वात, गैस और वायरल इन्फेक्शन से संबंधित मरीज आए। सेवानिवृत सैनिकों के आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों भी इलाज किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने लाभ लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में स्थित मिलिट्री स्टेशन कैंट महू में पूर्व सैनिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ईसीएचएस पॅालीक्लिनिक मिलिट्री अस्पताल महू में 'एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम' के तहत शिविर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट व आर्थोपैडिक सर्जन लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अजय सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। कैंप में आसपास के दर्जनों गांवों के करीब 200 सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों ने चिकित्सकीय सलाह ली। 
विज्ञापन


स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एलके भारद्वाज ने मंच से अपने जीवन के अनुभव को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से साझा किया। ईसीएचएस हॅास्पिटल के लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष मंगरुलकर ने सैनिक परिवार के लिए किए गए इस आयोजन को सराहनीय बताया। आर्थोपैडिक सर्जन लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ईसीएचएस और इंडेक्स समूह के इस चिकित्सा शिविर राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए स्पर्श थीम के तहत आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने तथा सैनिकों द्वारा प्रदान की गई मानवीय सेवा के लिए आयोजित किया गया था। शिविर में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आर्थोपैडिक, रक्तचाप, हृदय रोग, गठिया, वात, गैस और वायरल इन्फेक्शन से संबंधित मरीज आए। सेवानिवृत सैनिकों के आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों भी इलाज किया गया। उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें