एनआरआई समिट से पहले पोह पार्टी
- फोटो : amar ujala digital
विदेशों मेें बसे इंदौरी रविवार को एनआरआई समिट के मौके पर एक दूसरे से मिले। सुबह उन्होंने पोहे खाए और शाम को समिट में इंदौर के विकास के मुद्दे पर बातचीत की।
पिछले साल प्रवासी सम्मेलन के दौरान तय हुआ था कि विदेशों मेें बसें इंदौरियों की हर साल समिट होगी। इसके बाद रविवार को दूसरी एनआरआई समिट का आयोजन मेयर पुष्य मित्र भार्गव की अगुवाई में हुआ। उन्होंने सुबह राम मंदिर विश्राम बाग में पोहा जलेबी पार्टी का आयोजन किया।
जिसमें दुनिया के 28 देशों के साथ दुबई, अबू धाबी, शिकागो, सेन फ्रांसिस्को, जापान, युएसई से इंदौर पहुंचे एनआरआई शामिल हुए। इस अवसर पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर और दुनिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे संवाद किया। पार्टी में सभी एनआरआई ने पोहा जलेबी का स्वाद लिया, महापौर भार्गव ने खुद एनआरआई को पोहे परोसे और सभी ने साथ में पोहा पार्टी का आनंद लिया। इसके बाद एनआरआई ने 21 टन लोहे के स्क्रैप से बने राम मंदिर को भी देखा।
विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि इंदौर मिलों का शहर था, लेकिन अब आईटी हब बन चुका है। 100 से ज्यादा कंपनियां इंदौर में है। इंदौर संभावना वाला शहर है। यहां निवेश फायदेमंद साबित होगा। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर रहने लायक शहर है।
सफाई के बाद शुद्ध हवा में भी इंदौर आगे है। उन्होंने बताया कि स्क्रैप से राम मंदिर हमने वेस्ट आर्ट और वेस्ट टू वेल्थ का संदेश देने के लिए बनाया है। पोहा पार्टी मेें शामिल मेहमानों ने भी इंदौर की स्वच्छता की दिल खोल कर प्रशंसा की।