फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: परिवार को धमकाने के लिए पूर्व पार्षद बंदूक लेकर घर में घुसा, महिलाओं से बदसलूकी, केस दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 01:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जावेद को बचाने के लिए परिवार की महिलाएं आई तो कादरी ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद जावेद ने सदरबाजार पुलिस थाने मेें जाकर पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत की। जावेद ने सबूत के तौर पर पार्षद के बंदूक लेकर आने वाले फुटेज भी दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद कादरी बंदूक लेकर धमकाने पहुंचा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेेत्र में कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी एक पत्रकार और उसके परिवार को धमकाने के लिए बंदूक लेकर घुस गया। उसने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया हैै। फिलहाल पार्षद फरार है।

विज्ञापन


बड़वाली चौकी क्षेत्र मेें रहने वाले पत्रकार जावेद खान ने एक वाट्सएप ग्रुप पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद कादरी के खिलाफ मकान के विवाद संबंधी एक मैसेज वायरल किया था। जब वह मैसेज कादरी ने देखा तो अपने साथियों के साथ जावेद के घर पहुंचा। इस दौरान उसके हाथ में बंदूक थी। उसने दरवाजा लात मारकर खोला और कमरे में बैठे जावेद की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।

महिलाओं से बदसलूकी
जावेद को बचाने के लिए परिवार की महिलाएं आईं तो कादरी ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद जावेद ने सदरबाजार पुलिस थाने मेें जाकर पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत की। जावेद ने सबूत के तौर पर पार्षद के बंदूक लेकर आने वाले फुटेज भी दिए हैं। पुलिस ने पूर्व पार्षद कादरी के अलावा उसके साथी जुबैर, अनीस कुरैशी और असलम के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कादरी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर भी छापे मारे, लेकिन वह घर नहीं मिला। फरियादी जावेद ने बताया कि पूर्व पार्षद कादरी के खिलाफ कई थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। वह क्षेत्र में पहले भी कई लोगों को धमका चुका है। जावेद ने आरोप लगाया कि कादरी ने परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें