फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में बड़ा अग्निकांड: गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहशत

Fri, 13 Sep 2024 07:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था। चिंगारी थर्माकोल की शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई।
 
विज्ञापन
आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रहीं थी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूड़िया में एसआर कंपाउंड हिमालय बस बॉडी बिल्डिंग के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कई धमाके भी सुनाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


गोदाम में बसों के लिए रॉ मटेरियल और डीजल टैंक रखे हुए थे, जिससे आग और फैल गई। गोदाम मालिक मनीष यादव ने बताया कि वह खाना खाने गए थे, इस दौरान शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी थर्माकोल की शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई और वहां रखे अन्य रॉ मटेरियल में फैल गई। फायर ब्रिगेड के अफसरों के अनुसार, यहां पर बसों की बॉडी बनाने का काम होता है। हादसे के समय कुछ गाड़ियां भी अंदर थीं, जो आग से जल कर खाक हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

आग के कारणों की जांच जारी
आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारी आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


आग से हुए नुकसान का आकलन
आग से हुए नुकसान का आकलन करना मुश्किल है, लेकिन अनुमानित तौर पर करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखे रॉ मटेरियल और गाड़ियां पूरी तरह से जल कर खाक हो गईं।

अनदेखी पड़ रही भारी
आग की घटना से यह साबित होता है कि अग्नि सुरक्षा के उपायों की अनदेखी नहीं की जा सकती। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। गोदामों और फैक्ट्रियों में अग्नि सुरक्षा के उपायों को मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही, नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें