फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दस ब्लैक स्पाॅट, राऊ व लवकुश चौराहे पर सबसे ज्यादा हादसे

Fri, 13 Sep 2024 02:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ब्लैक स्पाॅटों में राऊ के अलावा भंवरकुऔ चौराहा, रालामंडल और लवकुश चौराहा भी शामिल है। चारों जगह ब्रिज का निर्माण चल रहा है और निर्माण सामग्री भी मौके पर पड़ी रहती है। यहां प्रकाश व्यवस्था और संकेतक भी नहीं है, जो हादसे की वजह बन रहे हैै।
विज्ञापन
राऊ सर्कल पर सबसे ज्यादा हादसे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ट्रैफिक को लेकर लोगों में जागरुकता नहीं है और सड़कों की हालत भी चलनेे लायक नहीं है।इस कारण हादसे भी ज्यादा हो रहे हैै। ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर मेें दस ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किए है, जहां अक्सर हादसे होते हैै। सबसे ज्यादा खतरनाक राऊ सर्कल है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा है और ट्रैफिक सिग्नल नहीं है। यहां ब्रिज भी बन रहा है।

 

इस कारण यातायात ज्यादा बदलहाल रहता है। इस साल इस सर्कल पर दस हादसे हो चुके है और दस लोग अपनी जान गंवा चुके है। इन ब्लैैक स्टाॅपों को ट्रैफिक पुलिस नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तालमेल के साथ ठीक करेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा ली गई समीक्षा बैठक मेें भी ब्लैक स्पाॅट का मुद्दा उठा था। कुछ चौराहों पर ट्रैफिक इंजीनियरिंग की जरुरत हैै।

विज्ञापन

 

जहां निर्माण वहां ज्यादा हादसे

ब्लैक स्पाॅटों में राऊ के अलावा भंवरकुऔ चौराहा, रालामंडल और लवकुश चौराहा भी शामिल है। चारों जगह ब्रिज का निर्माण चल रहा है और निर्माण सामग्री भी मौके पर पड़ी रहती है। यहां प्रकाश व्यवस्था और संकेतक भी नहीं है, जो हादसे की वजह बन रहे हैै।
 

इन जगहों से निकले संभलकर

ट्रैफिक पुलिस ने जो दस स्पाॅट चिन्हित किए है, उनमें राऊ गोल चौराहा, तीन इमली चौराहा, लवकुश चौराहा, विजय नगर, देवास नाका, अाईटी पार्क चौराहा, रिजलाय फाटा, रालामंडल चौराहा रिंग रोड सर्विस रोड( विशेष ज्यूपीटर अस्पताल के समीप), तेजाजी नगर चौराहा शामिल है। तीन इमली चौराहे पर सालभर में 9 मौतें हो चुकी है। तीसरे खतरनाक चौराहों में लवकुश चौराहा भी शामिल हैै। ब्लैक स्पाॅट होने के बावजूद यहां ट्रैफिक जवान तैनात नहीं रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें