चंदन नगर क्षेत्र मेें एक पिता ने नाॅनेवज बनाने केे विवाद में अपने ही बेटे का चेहरा कुकर का गर्म पानी फेंक कर झुलसा दिया। अब वह जेल की सलाखों के पीछे है। बेटेे ने खुद अपने पिता के खिलाफ थाने मेें एफआईआर दर्ज कराई है। बेटे को उपचार चल रहा है।
घटना रविवार रात की है। गर्म पानी से झुलसा हुआ नाबालिग आयुष आठवीं कक्षा का छात्र है। वह शाम को घर पर था। पिता राजकुमार प्रजापत पत्नी पर नाॅनवेज बनाने केे लिए दबाव बना रहे थे। पत्नी ने इनकार किया तो राजकुमार ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद आयुष बीच बचाव करने आया तो राजकुमार ने अपने बेटे को अपशब्द कहने लगा। इसके बाद राजकुमार किचन में गया। गैस पर कुकर में पानी गर्म हो रहा था।
राजकुमार ने कुकर उठाकर बेटे पर फेंक दिया। ढक्कन खुलने के कारण बेटे के चेहरे पर पानी गिरा और वह दर्द से कहराने लगा। यह देख राजकुमार घर से भाग गया। मां रंजीता आयुष को पहले अस्पताल ले गई और उपचार कराया। इसके बाद मां बेटे चंदन नगर थाने पहुंचे और राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैै। अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है।