फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नालों पर घर बन गए, प्रशासन बोला इससे इंदौर में भर रहा बारिश का पानी

Thu, 29 Aug 2024 02:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण जानने के लिए प्रशासन की टीमें सर्वे करने निकलीं। कई जगह नालों पर अतिक्रमण नजर आए। 
 
विज्ञापन
एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में सर्वे करने निकली टीमें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह बारिश के बाद इंदौर में हुए जल भराव ने सभी जगह शहर की व्यवस्थाओं की किरकिरी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इसके बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि अब इंदौर को इस तरह का कोई दृश्य देखना न पड़े। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन इस मामले में सक्रिय हो गया है और अब जमीनी स्तर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


नालों पर घर भी बन गए
बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने नालों पर अतिक्रमण की जांच करवाई। इस दौरान कई जगह प्रशासन की टीम को अतिक्रमण मिले। एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम के संयुक्त दल मैदान में निकले। एसडीएम घनश्याम धनगर ने निरीक्षण के बाद बताया कि नालों पर हो रहे अतिक्रमण की वजह से जल भराव की स्थिति बनती है। नालों को ब्लॉक करने और अवरोध पैदा करने के कई उदहारण मिले हैं। कई जगह पर लोगों ने नालों को ब्लॉक कर घर तक बना लिए हैं। धनगर ने कहा कि प्रशासन अपनी निरीक्षण रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करेगा। इसके बाद नालों का अवरोध हटाने को कार्रवाई की जाएगी। 

जल्द ही हटेगा अतिक्रमण
अमर उजाला से बातचीत में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हमने कई जगह चिन्हित की हैं। इसमें हमें नालों पर अतिक्रमण की जानकारी मिली है। कई जगह नालों को पूरी तरह से बंद भी कर दिया गया है। टीम को निर्देश दिए हैं कि इन सभी जगह पर जल्द ही अतिक्रमण हटाकर रास्ता बनाएं और पानी के निकलने की जगह तैयार करें ताकि जल भराव की स्थिति न बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें