फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सोने-चांदी का शौकीन निकला बिजली कंपनी का अफसर, संपत्ति का आंकड़ा 16 करोड़ तक पहुंचा

Thu, 23 Jul 2026 07:44 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई में बड़े खुलासे हो रहे हैं। छापे में मिली सोने-चांदी, नकदी, अचल संपत्तियों  के बाद उसकी कुल संपत्ति का आंकड़ा बढ़कर करीब 17 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल - फोटो : amarujala@123
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में अधीक्षण यंत्री के पद पर पदस्थ शिवराम सेमिल सोने-चांदी का शौकीन भी निकला। लोकायुक्त के छापे में उसके पास से 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी भी मिली है। उसकी संपत्ति का आंकड़ा बढ़कर 17 करोड़ रुपये हो चुका है, जो अब तक के उसके सेवाकाल में मिले वेतन से 600 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन



सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद बिजली कंपनी भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। लोकायुक्त अधिकारियों ने आयकर विभाग और सेबी से भी सेमिल की कंपनियों व संपत्ति से जुड़ी जानकारी मांगी है। सेमिल व उसके परिवार के बैंक खातों को भी फ्रीज करने के लिए गुरुवार को अधिकारी बैंकों को पत्र लिखेंगे।
 

अपने बच्चों की कंपनी को फायदा

सेमिल के बेटों की शुभम इलेक्ट्रिकल और कर्निश पावर जोन नाम की कंपनियां हैं, जो बिजली उपकरणों से जुड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार, वह बिजली कंपनी के ठेकेदारों पर दबाव बनाता था कि वे उसकी कंपनियों से ही सामान खरीदें। इससे कंपनियों को मोटा मुनाफा होता था। शुभम इलेक्ट्रिकल कंपनी के छह खातों में 62 लाख रुपये मिले हैं। सेमिल ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी निवेश किया है। उसका पता भी लगाया जा रहा है। मुरैना में भी मकान के अलावा प्लॉट और खेत की जमीन उसके नाम मिली है।

विज्ञापन

 

कंपनी को भेजी केस की जानकारी

लोकायुक्त अधिकारियों ने सेमिल पर दर्ज केस की जानकारी बिजली कंपनी को भेजी है, ताकि उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। छापे में मिले दस्तावेजों की जांच गुरुवार को भी जारी रहेगी। संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें