फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में एडीएम और आईडीए की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है दीपक सिंह

Sun, 10 Mar 2024 10:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मेें संभागायुक्त पद के अलावा वे आयुक्त नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की  अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इंदौर की एडीएम रही रुचिका चौहान को ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
इंदौर के नए संभागायुक्त दीपक सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2007 की बैैैच के आईएएस अफसर दीपक सिंह को इंदौर का संभागायुक्त बनाया गया है। सिंह छह साल पहले इंदौर के एडीएम रह चुके है। इसके अलावा वे लंबे समय तक आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी रहे है।

वे इंदौर के माहौल को अच्छी तरह समझते है,इसलिए सरकार ने उन्हें इंदौर भेजा है। पुराने कार्यकाल में सिंह का इंदौर के राजनेतागणों से भी अच्छा तालमेल रहा है। आईडीए सीईअेा के बाद वे धार कलेक्टर बनाए गए थे। बुरहानपुर कलेक्टर भी वे रह चुके हैै।

विज्ञापन


इंदौर मेें संभागायुक्त पद के अलावा वे आयुक्त नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की  अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इंदौर की एडीएम रही रुचिका चौहान को ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है।

इंदौर के संभागायुक्त रहे माल सिंह का नाम पिछले दिनों हरदा पटाखा फैक्ट्री मामले में उछला था। उन्होंने पटाखा फैक्ट्री मालिक को स्टे दे दिया था। तब से ही उनके तबादले के कयास लगाए जा रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें