फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पतंग निकालने में बच्चे की मौत, बिजली के तारों से लगा करंट

Mon, 16 Sep 2024 10:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर में बिजली के तारों से करंट लगने की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई मोहल्लों, घरों से बिजली के तार छतों के पास से निकल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
बिजली लगने से मासूम की गई जान। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदन नगर इलाके में रविवार को एक दुखद घटना घटी, जहां 6 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वह पतंग उतार रहा था, जब उसका हाथ बिजली के तार से टकरा गया और उसे करंट लग गया। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम मोहम्मद शाद था, जो सहयोग नगर का निवासी था। 
विज्ञापन


पतंग उतारते समय हुआ हादसा
रविवार शाम को मोहम्मद शाद पतंग उतार रहा था, जब अचानक उसका हाथ बिजली के तार से टकरा गया और उसे करंट लग गया। वह बेहोश हो गया और सामने दुकानदार ने उसे गिरते हुए देखा। दुकानदार ने तत्काल परिवार के लोगों को जानकारी दी और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिजली के तारों से कई हादसे हो चुके
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर से बिजली के तारों की लापरवाही और सुरक्षा की कमी की ओर इशारा करती है। इस घटना से परिवार के लोगों में शोक की लहर है। इंदौर में बिजली के तार से करंट लगने के मामले में कई बच्चों की जान जा चुकी है। हर साल कई बच्चे इस तरह के हादसों में जान गंवाते हैं। कई घरों से बिजली के तार सटकर निकले हैं जिनके कारण हमेशा हादसों का डर बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें