फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महाराष्ट्र चुनाव के लिए जा रही सवा करोड़ की शराब पकड़ाई, रातभर पेटियां गिनती रही पुलिस

Sat, 16 Nov 2024 07:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पुलिस को टैंकर में से 980 पेटी शराब जब्त हुई है। ड्राइवर ने बताया कि यह शराब महाराष्ट्र ले जाना थी। उसने अंबाला से शराब से भरा हुआ ट्रक लिया था। 
 
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ आबकारी टीम का दल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सीमेंट का एक टैंकर पकड़ा गया जिसमें सवा करोड़ रुपए की शराब थी। पुलिस को टैंकर में से 980 पेटी शराब जब्त हुई है। ड्राइवर ने बताया कि यह शराब महाराष्ट्र ले जाना थी। पुलिस को शक है कि महाराष्ट्र में चुनाव के चलते इसे भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना
इंदौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सीमेंट का पीले रंग का टैंकर सांवेर थाना क्षेत्र के जामली गांव से गुजरेगा। इसमें शराब भरी हुई है। थानेदार कमल उईके के नेतृत्व में चैकिंग पाइंट लगाया गया और दोपहर में जैसे ही टैंकर गुजरा, पुलिस ने उसे रोका तो ड्रायवर कूदकर भागने लगा। चैकिंग टीम ने पीछा कर ड्राइवर को दबोच लिया। कमल उईके ने बताया कि ड्राइवर का नाम कोहलाराम उर्फ कमलेश मंगाराम जाट, निवासी भटाला आरजीटी नगर वायगुणा सिंधरी (राजस्थान) है।

खाली गाड़ी देकर शराब से भरी गाड़ी ली ड्राइवर ने
मुलजिम का कहना है कि उसे राजस्थान के सलासर से खाली गाड़ी दी और अंबाला में शराब माल भरने का कहा। अंबाला में खाली गाड़ी कोई और ले गया और भरी हुई गाड़ी उसे दे दी। उससे कहा कि ये गाड़ी उसे दिल्ली, मथुरा, घोलपुर, ग्वालियर, दतिया और देवास होते हुए धुलिया (महाराष्ट्र) ले जानी है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि चुनाव में बांटने के लिए शराब ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के तार भी खंगाल रही पुलिस
टैंकर को जब्त कर ड्रायवर को गिरफ्तार कर थाने ले आए। इसके बाद गाड़ी से शराब उतारनी थी। मजदूरों को ढूंढा गया। बताते हैं कि रात तक शराब की गिनती चली। 980 पेटी शराब जब्त हुई है, जिसकी कीमत सवा करोड़ रुपए बताई गई है। ड्रायवर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उसने एक नाम पुलिस को बताया है, जिसने शराब दिलवाई थी। उसका कहना है कि उसे महाराष्ट्र के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया गया था। महाराष्ट्र पहुंचकर उसको फोन लगाना था।

5 लाख 65 हजार की मदिरा जप्त, कुल 13 प्रकरण कायम
सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि आबकारी अमले द्वारा महू के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। उन्होंने बताया कि आज महू एवं देपालपुर के आबकारी अमले द्वारा महू के दतोदा, पड़ाव, जोशीगुराड़िया, सिमरोल आदि क्षेत्रों में दबिश देकर प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर छिपा कर रखी हाथभट्टी मदिरा एवं महुआ लहान जिसमें 42 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। आबकारी अमले ने 5500 किलो ग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट भी कराया। म.प्र आबकारी अधिनियम की धारा 34((1) क एवं 34(एफ) के तहत 13 प्रकरण कायम किए गए। जप्त मदिरा व सामग्री का अनुमानित मूल्य 5 लाख 65 हजार रुपए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें