फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों ने कराई एफआईआर

Sat, 16 Nov 2024 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

16 वर्षीय किशोरी की दोस्ती आरोपी रविंद्र से हुई थी। एक दिन जब आरोपी के घर कोई नहीं था, तब वह किशोरी को अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। उसने शादी करने का वादा भी किया। दो दिन पहले जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
इंदौर में किशोरी के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बाणगंगा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर डाक्टर के पास पहुंची तो परिजनों को पता चला कि वह गर्भवती है और दो माह का गर्भ है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने किशोरी से पूछताछ की तो उनसे बताया कि उसके एक दोस्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

 

परिजन किशोरी को लेकर बाणगंगा थाने पहुंचे और आरोपी युवक रविंद्र ठाकुर निवासी गणेशधाम के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। आरोपी युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलता रहा और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

अपने घर ले गया था आरोपी

16 वर्षीय किशोरी की दोस्ती आरोपी रविंद्र से हुई थी। एक दिन जब आरोपी के घर कोई नहीं था, तब वह किशोरी को अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। उसने शादी करने का वादा भी किया। दो दिन पहले जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए।

 

जांच में गर्भवती होने का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। हीरानगर क्षेत्र में भी एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। किशोरी के साथ उसके ही एक परिचित ने अश्लील हरकत की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी धमकियां देेने लगा। इसके बाद किशोरी परिजनों को लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें