फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बैठक में पार्षद बोले- वार्डों में काम नहीं हो रहे है, जनता को क्या मुंह दिखाएंगे

Mon, 10 Nov 2025 09:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सभापति मुन्नालाल यादव ने कहा कि कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण टैंकरों से अभी भी जल वितरण हो रहा है। पार्षदों ने सफाई से जुड़ी समस्या भी बताई। उनका कहना था कि गलियों में फिर अस्थाई कचरा पाइंट बन गए है। सफाईकर्मी वहां कचरा डाल देते है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों के साथ बैठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षदों के साथ सोमवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव व अफसरों ने समन्वय बैठक ली। जिसमें पार्षदों ने अपने दिल का गुबार निकाला। बैठक में विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे। बैठक में एक पार्षद पति अपनी शिकायत करते-करते रो दिए। उनका कहना था कि अफसर हमारी सुनते नहीं है। जनता से जुड़े काम हम उन्हें बताते है तो वे टाल देते है। हमारे काम नहीं होंगे तो जनता को क्या मुंह दिखाएंगे।

 

पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने कहा कि नए तरीके जो एजेंसी पेचवर्क कर रही है। वह ठीक तरीके से गड्ढे नहीं भरती है। आसपास धूल उड़ती रहती है। सड़कों के गड्ढे नहीं भर पा रहे है। उन्होंने वार्ड में मुक्तिधाम नहीं होने की परेशानी भी बताई। ज्यादातर पार्षदों ने अफसरों द्वारा काम नहीं करने की शिकायतें की। नलों में गंदा पानी आने, बेकलेन साफ न होने की शिकायत की पार्षदों ने की है। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि अभी भी नर्मदा टंकियों से टैंकर भरे जा रहे है। इससे टंकियों से जलप्रदाय प्रभावित होता है।

 

सभापति मुन्नालाल यादव ने कहा कि कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण टैंकरों से अभी भी जल वितरण हो रहा है। पार्षदों ने सफाई से जुड़ी समस्या भी बताई। उनका कहना था कि गलियों में फिर अस्थाई कचरा पाइंट बन गए है। सफाईकर्मी वहां कचरा डाल देते है।

विज्ञापन



रहवासी हमें फोन लगाकर शिकायतें करते है। बैठक डेढ़ घंटे चली। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पार्षदों से कहा कि शहर में मास्टर प्लान की सड़कों के काम शुरू हो गए है। पेचवर्क का काम भी एक माह में पूरे शहर में पूर्ण हो जाएंगे।

बैठक में पार्षद जीतू यादव ने कहा कि हम गंदी बस्ती में पैदा हुए थे। क्या गंदी बस्ती में ही मर जाए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब हमारे वार्ड में अाए थे तो उन्होंने कुलकर्णी नगर और सर्वहारा नगर को वैध करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक बस्ती वैध नहीं हुई। लोगों के न तो लोन हो पा रहे है और न नक्शे मंजूर हो रहे है। यदि बस्ती वैध होगी तो निगम का राजस्व ही बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें