फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गरबों से मुस्लिम ठेकेदार को हटाया, हिंदू संगठनों के विरोध पर भाजपा नेताओं का एक्शन

Wed, 24 Sep 2025 07:33 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के कनकेश्वरी मेला मैदान में मनोरंजन साधनों का ठेका एक मुस्लिम युवक को दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू जागरण मंच द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद, विधायक रमेश मेंदोला के हस्तक्षेप से उक्त ठेकेदार को तत्काल हटा दिया गया।
विज्ञापन
जीतू यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रसिद्ध कनकेश्वरी मेला मैदान में मनोरंजन के साधनों के ठेके को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हिंदू भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर हिंदू जागरण मंच के कड़े विरोध के बाद, भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से ठेकेदार को तत्काल हटा दिया गया।
विज्ञापन


Indore News: एक्टिवा सवार महिला की दर्दनाक मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव, भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

क्या है पूरा मामला?
कनकेश्वरी मेला मैदान में मनोरंजन साधनों का ठेका महेश पालीवाल नामक व्यक्ति को आवंटित किया गया था। आरोप है कि पालीवाल ने इस ठेके को आगे बढ़ाते हुए फिरोज नामक एक अन्य युवक को दे दिया। जैसे ही यह जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। मंच ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नेताओं का हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व भाजपा पार्षद जीतू यादव (जाटव) से संपर्क साधा। मंच के आक्रोश और जनभावनाओं को समझते हुए, दोनों नेताओं ने तुरंत हस्तक्षेप किया। जीतू यादव मौके पर पहुंचे और जफर नामक युवक को तत्काल मेला मैदान से अपना ठेका हटाने का निर्देश दिया और उसे मेला स्थल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


अन्य स्टॉलों की भी होगी जांच
जीतू यादव ने स्पष्ट किया कि यदि मेले में अन्य कोई भी स्टॉल किसी विशेष वर्ग के व्यक्ति द्वारा संचालित पाया जाता है, तो उसे भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले की पवित्रता और हिंदू भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद मेला परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें