फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर मेें कांग्रेस की चुनावी तैयारियां कमजोर, भाजपा में शुरू सम्मेलनों का दौर

Tue, 09 Apr 2024 08:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभी तक सिर्फ राऊ विधनासभा क्षेत्र में ही कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ है। उसमें भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी चार घंटे देरी से पहुंचे। तब तक आधे कार्यकर्ता जा चुके थे।
विज्ञापन
इंदौर में कांग्रेस का एक ही कार्यकर्ता सम्मेलन हो सका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में अब 40 दिन बचे है, लेकिन इंदौर में कांग्रेस की तैयारियां नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम सामाजिक आयोजनों में जा रहे है, लेकिन पार्टी स्तर पर ज्यादा हलचल नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


अभी तक सिर्फ राऊ विधनासभा क्षेत्र में ही कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ है। उसमें भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी चार घंटे देरी से पहुंचे। तब तक आधे कार्यकर्ता जा चुके थे। पांच नंबर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन भी पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल की मां के निधन के कारण निरस्त हो गया। पटवारी लंबे समय बाद इंदौर आए थे, लेकिन उन्होंने गांधी भवन जाकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति को लेकर कोई बैैठक नहीं की।

कार्यकारिणी ही गठित नहीं हो पाई

कांग्रेस में बूथ स्तर पर नेटवर्क मजबूत तब हो सकता है, जब कार्यकारिणी गठित हो। नए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ती के बाद अभी तक शहर की कार्यकारिणी ही गठित नहीं हो सकी। विधानसभा चुनाव से ही कार्यकारिणी गठन लंबित है। वार्ड और बूथ स्तर पर कांग्रेस की तैयारी न होने का खामियाजा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवारों को उठना पड़ा था। इंदौर में एक भी विधानसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार नहीं जीत पाए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले चुके बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इंदौर और आसपास की पांच लोकसभा सीटों की समीक्षा कर चुके है। उन्होंने लोकसभा सीटों के प्रभारी, मंत्री और विधायकों से सीधे बात की। दो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यालय खुल चुके है और मंडल व वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी लगातार क्षेत्रों के दौरे कर रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें