संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारिश से पहले होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें सड़कों के गड्ढे, बिजली कटौती, जर्जर मकानों की चेकिंग और खतरनाक पेड़ों की कटाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संभागायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बारिश से पहले तुरंत सभी कार्य पूरे कर लें ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न आए। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप सिंह, उपायुक्त सपना लोवंशी, मुख्य अभियंता कामेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री दिलीप कुमार घाटे, मौसम विज्ञान विभाग के मेटोलॉजिस्ट एस.पी. गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Anwar Qadri Indore Love Jihad Case:पार्षद अनवर कादरी अब भी फरार,हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए देता था पैसा
अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे
संभागायुक्त ने आगे कहा कि मानसून निकट है। इसलिए इस कार्य को जितना जल्दी संभव हो उतनी तेज गति से करें। आवश्यकता लगे तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं, दो से तीन शिफ्ट में काम करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनूप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों तेज रफ्तार से चली हवाओं और आंधी के कारण जिले में कई जगह बड़ी संख्या में पेड़, बिजली के खम्बे, फ्लेक्स बोर्ड आदि गिरने से यातायात तो प्रभावित हुआ ही, साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।
बारिश से बाधित हुई बिजली
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सर्वाधिक क्षति चोईथराम से पिपलियाहाना मार्ग पर हुई है। तेज हवाओं के साथ प्री मानसून एक्टिविटी के चलते कार्य करने में अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई। इस बाधा को दूर करने के लिए विद्युत विभाग, नगर निगम आदि विभाग समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं।
कमिश्नर बोले सभी के काम प्रभावित हो रहे
बैठक में सिंह ने जिले की सतत विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत प्रवाह में बाधा के चलते कार्य की गति भी प्रभावित होती है, अत: तीन दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी निश्चित कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सतत फिल्ड में रहकर कार्य करें। विद्युत विभाग, मौसम विभाग, नगर निगम समन्वय बनाकर कार्य करें।
बैठक में यह मौजूद रहे
बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप सिंह, उपायुक्त सपना लोवंशी, मुख्य अभियंता कामेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री दिलीप कुमार घाटे, मौसम विज्ञान विभाग के मेटोलॉजिस्ट एस.पी. गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
डामर पेंचवर्क होने के बाद गूगल जीपीएस लोकेशन ले रहे जानकारी
हर साल बरसात के दिनों में सड़क पर हुए गड्ढे मुसीबत बन जाते हैं। ट्रैफिक बार-बार बाधित होता रहता है और गड्ढों में पानी भरने से वह दिखते नहीं और दुर्घटनाएं अलग होती रहती हैं। यह देखते हुए बारिश शुरू होने के पहले ही शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए निगम का जनकार्य विभाग जाग गया है। इसके चलते जनकार्य विभाग के अफसरों ने बरसात के पहले लोगों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर की सड़कों पर डामरीकरण एवं पेचवर्क कार्य शुरू करवाया है। इसके लिए जनकार्य विभाग ने चार अलग-अलग टीमें बनाकर काम पर लगाई है। इसके साथ ही डामर पेंचवर्क होने के बाद गूगल जीपीएस लोकेशन से जानकारी भी ली जा ही है ताकि मालूम पड़ सके कि गड्ढे भरने का काम हुआ या नहीं। निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर बरसात के पहले सड़कों की मरम्मत एवं पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है। शहर की चारों दिशाओं में निगम की 4 अलग-अलग टीमें दिन-रात निरंतर कार्य कर सड़कों के गड्ढे भर रही है। निगमायुक्त वर्मा के निर्देशानुसार शेड्यूल बनाकर काम किया जा रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में निगम की चार टीम के माध्यम से शहर के मुख्य मार्ग जिनमे एमजी रोड, जवाहर मार्ग, कलेक्टर चौराहा, भंवरकुंआ चौराहा, बायपास के विभिन्न क्षेत्र, बीआरटीएस के लिंक रोड पर भी डामरीकरण पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनी के अंदर रोड का पेंचवर्क का कार्य किया जाएगा।