फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची के संथारा का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Tue, 17 Jun 2025 12:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

याचिका में वियाना के माता-पिता को पक्षकार बनाने के आदेश दिए। देश में सबसे छोटी बच्ची का संथारा लेने के मामले को काफी भुनाया भी गया था। वियाना के माता-पिता को उत्कृष्ठता के लिए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स का प्रमाण पत्र भी दिया गया था।
विज्ञापन
वियाना को दिलाया गया था संथारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैन परिवार की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची वियाना के संथारा का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। इसे लेकर जनहित याचिका दायर हुई है। हाई कोर्ट ने माता-पिता को पक्षकार बनाने के आदेश दिए है। याचिका में मांग की गई है कि नाबालिग और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बच्चों के संथारा पर रोक लगाई जाए।

 

याचिका में कहा गया है कि संधारा के लिए संधारा लेने वाले की सहमति जरुरी होती है, लेकिन वियाना खुद इस बारे में निर्णय नहीं ले सकती थी। उसे ब्रेन ट्यूमर भी था और वह अस्पताल में भर्ती थी। आखिर वह संथारा की सहमति कैसे दे सकती है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग करते हुए कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बच्चों के संथारा पर रोक लगाई जाए। यदि माता-पिता या परिवार के लोग इस तरह के बच्चों को संथारा दिलवाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


 

हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्क सुनने के बाद याचिका में वियाना के माता-पिता को पक्षकार बनाने के आदेश दिए। आपको बता दे कि देश में सबसे छोटी बच्ची का संथारा लेने के मामले को काफी भुनाया भी गया था। वियाना के माता-पिता को उत्कृष्ठता के लिए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स का प्रमाण पत्र भी दिया गया था। उसे दुनिया की सबसे कम उम्र की संथारा लेने वाली बालिका के रूप में प्रमाणित भी किया है। इंदौर में  पिछले माह पीयूष और वर्षा जैन ने अपनी बेटी वियाना को संथारा दिलवाया था। वह अस्पताल में वेंंटिलेटर पर थी। यह मामला देशभर में चर्चित हुआ था और उस पर बहस भी छिड़ गई थी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें