मुख्यमंत्री ने वर को आशीर्वाद दिया
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय इंदौर प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान वे केट रोड स्थित एक भव्य विवाह समारोह में शामिल हुए। यह आयोजन इंदौर के विधायक मधु वर्मा और पूर्व पार्षद बलराम वर्मा के परिवार में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवाह समारोह में उपस्थित होकर सभी को चौंका दिया और खास बात यह रही कि उन्होंने बारात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Indore News: डंपर के पहिए में फंसे दंपति, लोगों ने डंपर को उठाकर घायलों को निकाला और पहुंचाया अस्पताल
वर-वधू को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह स्थल पर पहुंचकर वर मलय और वधू डॉ. तृषा को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नव दंपति के सुखद, स्वस्थ एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से समारोह का गौरव और भी बढ़ गया और आमंत्रित जनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों की उपस्थिति
समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ कई प्रमुख राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व महापौर मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन समारोह में पहुंचे। इन सभी की उपस्थिति ने इस पारिवारिक समारोह को एक सामाजिक और राजनीतिक मिलन समारोह में बदल दिया।
मधु वर्मा के परिवार में समारोह
यह विवाह समारोह इंदौर के विधायक मधु वर्मा और पूर्व पार्षद बलराम वर्मा के परिवार में आयोजित किया गया था। शहर के प्रमुख लोगों की उपस्थिति और मुख्यमंत्री द्वारा बारात में शामिल होना पूरे इंदौर में चर्चा का विषय बना रहा। समारोह में वर्मा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।