फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सुसाइड से पहले पिता से बुलवाए बेलपत्र, इकलौते बेटे ने फंदा लगाया, इंस्टाग्राम चैट ने चौंकाया

Mon, 04 Aug 2025 10:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पढ़ाई में होशियार नौवीं कक्षा के छात्र वेदांत ने की आत्महत्या, खिड़की पर बंधे फंदे से लटका मिला शव, इंस्टाग्राम फ्रेंड से हुई थी आखिरी बात, वह भी डिलीट कर दी गई। 
विज्ञापन
वेदांत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात 15 वर्षीय छात्र वेदांत त्रिवेदी ने आत्महत्या कर ली। जब उसके पिता पूजन सामग्री लेकर लौटे, तो उन्होंने बेटे को खिड़की पर बंधे फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में वेदांत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, वेदांत के पिता राजेश त्रिवेदी नगर निगम में दैनिक वेतन कर्मचारी हैं और अहिल्या नगर, एरोड्रम रोड पर रहते हैं। रविवार दोपहर वेदांत अपनी मौसी के घर नरिमन पॉइंट गया था और शाम को वापस आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: सिटी फॉरेस्ट में कचरा डंप कर रहा निगम, न हवा साफ रही न पानी

शिव पूजन की तैयारी में व्यस्त पिता को नहीं था अंदेशा
रात करीब 9 बजे वेदांत ने अपने पिता से सोमवार को शिव पूजन के लिए केले और बेलपत्र लाने को कहा था। पिता जब सामग्री लेकर लौटे, तो उन्हें वह खिड़की पर फंदे से लटका मिला। उस समय वेदांत की मां उमा ऊपर के कमरे में सो रही थीं। थोड़ी देर पहले वेदांत ने मां को दवाई दी थी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, और फिर वह नीचे चला गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी इस खौफनाक फैसले का अंदेशा नहीं था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चैट बनी संदेह की वजह
वेदांत परिवार का इकलौता बेटा था और पढ़ाई में तेज था। उसके पास खुद का मोबाइल नहीं था और वह सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, का उपयोग अपनी मां के फोन से करता था। जांच में पता चला है कि मां के फोन में ‘तन्यम’ नाम के एक लड़के के साथ इंस्टाग्राम चैट डिलीट की गई मिली है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन यह इंस्टाग्राम चैट फिलहाल पुलिस के लिए जांच का मुख्य बिंदु बनी हुई है।
विज्ञापन


परिवार ने पढ़ाई के तनाव से इनकार किया
परिवार का स्पष्ट कहना है कि वेदांत को पढ़ाई या घर से जुड़ी किसी बात को लेकर कोई तनाव नहीं था। वे इस बात से हैरान हैं कि उनके होशियार और सहज स्वभाव के बेटे ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। परिवार को शक है कि इंस्टाग्राम पर किसी तरह की बातचीत या साइबर बुलिंग हुई होगी, जिसकी वजह से वेदांत मानसिक रूप से परेशान हुआ और यह दुखद निर्णय लिया। पुलिस अब सोशल मीडिया चैट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें