फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शोरूम से निकली कार और हो गया हादसा, पूजा के बाद पार्टी मनाना पड़ गया महंगा

Mon, 06 Jan 2025 11:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार के कारण एक नई कार पलट गई, जो उसी दिन खरीदी गई थी।
विज्ञापन
कार को उठाते लोग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर (Indore News) के लसूडिया इलाके में रविवार देर रात एक नई कार पलटने की घटना सामने आई। यह कार उसी शाम शोरूम से खरीदी गई थी और पूजा के बाद कार मालिक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकले थे। लौटते समय तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


तीन लोग सवार थे
घटना स्कीम नंबर 114 में यशराज होटल के पास हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी से लौटते समय कार की रफ्तार तेज थी, और अचानक स्टीयरिंग फिसलने से कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे तीन युवकों को बाहर निकाला और अन्य लोगों की मदद से कार को सीधा किया।

एक युवक को मामूली चोट आई
इस दुर्घटना में एक युवक को सिर पर मामूली चोट आई, जबकि दूसरे युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। तीसरा युवक पूरी तरह सुरक्षित है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पलटी हुई कार और बचाव कार्य को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें