फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नहीं बच पाए इंदौर के ट्रैफिक जाम से, लोग खींचने लगे फोटो

Thu, 09 Jul 2026 12:07 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शाम के समय गहराती ट्रैफिक समस्या के बीच एमआर-10 ब्रिज पर एक बड़ा नजारा देखने को मिला, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा।
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बुधवार शाम इंदौर के एमआर-10 ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। हजारों लोगों और सैकड़ों वाहनों की भीड़ के बीच मंत्री का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा और बेहद धीमी गति से रेंगते हुए वहां से आगे निकल सका। मंत्री को ट्रैफिक जाम में फंसा देखकर लोग उनके फोटो खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे। हालांकि इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय काफी सहज नजर आए। उन्होंने लोगों को प्रतिक्रिया भी दी और हंसते हुए फोटो भी खिंचवाए। कुछ देर के बाद जाम खुला और मंत्री समेत जाम में फंसी सभी गाड़ियों को वहां से निकलने का रास्ता मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Accident: इंदौर आ रही बस में टायर फटने के बाद लगी भीषण आग, 26 यात्रियों की जान बची; सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

शाम के समय समय बिगड़ रहे हालात

इंदौर शहर में इन दिनों शाम के वक्त यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा रही है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर रोजाना यही स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मानसून आने के बाद शहर के कई क्षेत्रों में तो लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा है। विजय नगर, पलासिया, देवास नाका, राजवाड़ा और बड़ा गणपति क्षेत्र में तो लोग शाम के समय घंटों ट्रैफिक जाम में फंस रहे हैं। 

 

कलेक्टर ने खुद किया दौरा

मानसून आने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम बहुत अधिक बढ़ गया है। रिंग रोड और बाईपास पर हो रहे निर्माण कार्यों के कारण भी लगातार तेजी से जाम की स्थिति बन रही है। कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ खुद सभी ट्रैफिक जाम वाले मौके पर दौरा किया और यह कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य किया जाए ताकि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले। शहर में कई जगह ब्रिज और फ्लायओवर के काम चल रहे हैं, इनके आसपास की सर्विस रोड पर स्थिति ठीक न होने के वजह से हालात अधिक बिगड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें