फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दोस्त के कमरे से मिला एमबीए की छात्रा का निर्वस्त्र शव, वॉट्सएप ग्रुप पर आई थी आपत्तिजनक फोटो

Fri, 13 Feb 2026 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में सहपाठी के मकान से मिला। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी और मोबाइल से कॉलेज ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो भेजी गई थी। पुलिस सहपाठी की तलाश कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके के एक मकान से एमबीए कर रही छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में मिला है। मकान छात्रा के सहपाठी दोस्त का है। फिलहाल पुलिस उसे तलाश रही है। छात्रा ने आत्महत्या की, या उसके साथ कुछ अनहोनी हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन


निजी कॉलेज में एमबीए कर रही छात्रा के मोबाइल से कॉलेज के ग्रुप पर एक आपत्तिजनक फोटो भेजा गया था। इसमें एक युवक के साथ वह नजर आ रही है। युवक के चेहरे को इमोजी से छुपाया गया था। परिजनों ने बताया कि छात्रा 10 फरवरी से घर आधारकार्ड अपडेट करने का बोलकर निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। उसने अपने दोस्त के साथ पार्टी में जाने का अपनी बहन को बोला था। रात को वह घर  पर नहीं आई। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। दूसरे दिन छात्रा के पिता को कॉलेज प्रबंधन ने बुलवाया और ग्रुप में आए वॉट्सएप मैसेज के बारे में बताया। उसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसके दोस्त के साथ जाने की जानकारी दी। पुलिस शंका के आधार पर दोस्त के यहां पहुंची, लेकिन ताला लगा होने के कारण लौट गई। शुक्रवार को जब कमरे से बदबू आने लगी तो आस पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ताला तोड़कर भीतर पहुंची तो छात्र का शव मिला।

ये भी पढ़ें-  इंदौर के डबल डेकर ब्रिज का 80 प्रतिशत काम पूरा, चार माह में मिलेगी सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से कोई सुसाइड नोट  नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रूम को सील किया। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि मृत्यु से पहले उसने किस किस से संपर्क किया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो भेजी होगी। फिलहाल पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है। वह मूलतः मंदसौर का निवासी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें