फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से भुवनेश्वर की सीधी उड़ान शुरू अब मात्र 3 घंटे 20 मिनट में पहुंचेंगे जगन्नाथपुरी

Sat, 08 Feb 2025 05:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर अब पहली बार सीधी हवाई सेवा से उड़ीसा के भुवनेश्वर से जुड़ गया है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलेगी, जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।  
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर अब पहली बार उड़ीसा के भुवनेश्वर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई इस नई फ्लाइट को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और पहली ही उड़ान पूरी तरह पैक रही। इस सेवा से खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा होगा जो चार धामों में से एक प्रमुख धाम, जगन्नाथपुरी की यात्रा करना चाहते हैं। चूंकि भुवनेश्वर एयरपोर्ट पुरी के सबसे नजदीक स्थित हवाई अड्डा है, इसलिए यात्री वहां से आसानी से पुरी तक पहुंच सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट (6E-2610/2611) सप्ताह में चार दिन – सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। भुवनेश्वर से यह फ्लाइट सुबह 11:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे इंदौर पहुंचेगी, जबकि इंदौर से शाम 7:45 बजे उड़ान भरकर रात 9:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। हालांकि, बुधवार को इस फ्लाइट का समय अलग रहेगा और यह इंदौर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 3:50 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

विज्ञापन


लगभग 1 घंटे 30 मिनट में जगन्नाथपुरी पहुंच सकेंगे 
नई उड़ान के पहले ही दिन यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फ्लाइट अपने तय समय से 15 मिनट पहले दोपहर 1:15 बजे इंदौर पहुंची और 180 यात्रियों को लेकर शाम 7:45 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। अधिकारियों के अनुसार, इस फ्लाइट की घोषणा के बाद से ही यात्रियों की बुकिंग जबरदस्त रही है, जिससे इसका भविष्य भी उज्ज्वल नजर आ रहा है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से इंदौर से भुवनेश्वर की यात्रा मात्र 1 घंटे 50 मिनट में पूरी होगी। इसके बाद भुवनेश्वर से सड़क मार्ग द्वारा 60 किलोमीटर की दूरी तय कर यात्री लगभग 1 घंटे 30 मिनट में जगन्नाथपुरी पहुंच सकेंगे। इस तरह इंदौर से कुल यात्रा का समय केवल 3 घंटे 20 मिनट रहेगा, जो पहले की तुलना में काफी कम है। अब तक इंदौर से जगन्नाथपुरी जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली या हैदराबाद के जरिए लंबा सफर करना पड़ता था, जिसमें अधिक समय और खर्च लगता था। इस नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि किराए पर भी असर पड़ेगा। साथ ही, इंदौर और उड़ीसा के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें