फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दोस्त की गोली की शिकार हुई भावना की हो चुकी थी शादी,पति ने छोड़ दिया था

Sat, 22 Mar 2025 09:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक फ्लैट के दौरान ग्वालियर निवासी भावना सिंह की आंख में गोली लगने के कारण मौत हो गई। घायल अवस्था में भावना को उसके दोस्त बांबे अस्पताल लाए थे और फिर उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
भावना सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महालक्ष्मी नगर में दोस्त की गोली का शिकार हुई भावना सिंह की हत्या के आरोपी इंदौर में कार छोड़कर बाइक से भागे है। उनकी तलाश में पुलिस टीम अलग-अलग जगह रवाना हुई है। उधर उसके परिवार में कोई नहीं है। हत्या की खबर मिलने के बाद ग्वालियर से उसका एक मुंहबोला भाई इंदौर आया है। उसने ही भावना का इंदौर में अंतिम संस्कार किया। भावना के बारे में पुलिस को पता चला कि दस साल पहले उनके माता-पिता का निधन हो चुका है।

विज्ञापन


 

वह अपनी दादी के पास रहती थी। बाद में उसकी ग्वालियर में ही शादी हो गई थी, लेकिन पति से उसकी अक्सर अनबन होती थी, इसलिए पति ने उसे छोड़ दिया था। कुछ समय तक भावना ने ग्वालियर में क्लाउड किचन चलाया और ब्यूटीपार्लर का कोर्स करने इंदौर आ गई थी।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: Indore News: पार्टी के बाद घर में जाने की कर रही थी युवती जिद, दोस्त ने शराब के नशे में मार दी गोली

विज्ञापन


यहां आने के बाद दतिया निवासी आशु यादव से उसकी मित्रता हो गई थी। आशु ही उसे महालक्ष्मी नगर के मकान में हुई पार्टी में ले गया था। आपको बता दें कि इंदौर में एक फ्लैट के दौरान ग्वालियर निवासी भावना सिंह की आंख में गोली लगने के कारण मौत हो गई। घायल अवस्था में भावना को उसके दोस्त बांबे अस्पताल लाए थे और फिर उसे छोड़कर भाग गए।

भाई ने आरोप लगाया-पुलिस की जांच धीमी

 

भावना सिंह का मुंहबोला भाई पंकज ठाकुर इंदौर आया। वह एक स्वयंसेवी संगठन से जुड़ा है। भावना वहीं उससे मिली थी और भावना ने उसे राखी बांधी थी। पंकज ने कहा कि भावना अनाथ है, इसलिए पुलिस की जांच धीमी है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। पार्टी में उनके साथ एक स्वस्ति नामक युवती भी थी। वह भी अस्पताल आई थी, लेकिन घटना के बाद से फरार है। पता चला है कि आरोपी कार निपानिया क्षेत्र में छोड़कर बाइक से रवाना हुए है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। आखिरी बार लोकेशन उनकी रिंग रोड पर मिली थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम ग्वालियर रवाना हुई है।


घर से तोड़ दिया था भावना ने नाता

मृतक युवती भावना सिंह की दादी ने कहा है कि भावना परिवार को 10 साल पहले ही छोड़कर चली गई थी।उन्होंने बताया है कि भावना के माता-पिता की डेथ एक हादसे में हो गई थी, उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया था। दादी ने बताया कि जब वह दसवीं में पढ़ती थी तो स्कूल से ही गायब हो गई और उसके बाद घर नहीं लौटी।

दादी ने बताया है कि उनकी अक्सर भावना की बात होती थी,लेकिन वह किसके साथ रह रही है, कहां रह रही है, यह नहीं बताती थी,जब भावना घर छोड़कर गई थी,तो लगभग दो-तीन साल तक वह परेशान रहे, ढूंढते रहे,जिससे उनकी काफी बदनामी हुई और उसके बाद से  उससे नाता तोड़ दिया था।

विज्ञापन


उसकी हत्या कैसे हुई, क्यों हुई, यह कुछ नहीं पता।उन्होंने बताया कि न्यूज चैनल पर उसकी मौत् की खबर चल रही थी।इससे उन्हें पता लगा। उसकी हत्या हो गई, यह दु:ख तो है लेकिन उसने घर से संबंध ही तोड़ लिया था।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें