फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर हाईटेक सुरक्षा, बिना अनुमति घुसे तो फट जाएंगे टायर, उठ जाएंगे स्टील के बोलार्ड

Sat, 08 Feb 2025 05:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को हाईटेक बनाया जा रहा है। जल्द ही यहां टायर किलर्स और हाइड्रोलिक बोलार्ड लगाए जाएंगे, जिससे बिना अनुमति कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अब हाईटेक सुरक्षा से लैस किया जा रहा है, जिससे यह दुनिया के बड़े एयरपोर्ट्स की तरह सुरक्षित हो जाएगा। यहां जल्द ही टायर किलर्स और हाइड्रोलिक बोलार्ड लगाए जाएंगे। ये अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण एयरपोर्ट के सभी इंट्री और एक्जिट गेट के साथ-साथ ऑपरेशनल एरिया, यानी रनवे की ओर जाने वाले गेट्स पर भी लगाए जाएंगे। इसका मकसद बिना अनुमति किसी भी वाहन को एयरपोर्ट में घुसने या भागने से रोकना है। इस तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं आपने अक्सर हॉलीवुड फिल्मों में हाई-सिक्योरिटी एरिया में देखी होंगी। देश में अभी केवल कुछ ही एयरपोर्ट्स पर ये तकनीक इस्तेमाल हो रही है। इंदौर एयरपोर्ट प्रशासन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और आने वाले कुछ महीनों में इन उपकरणों को इंस्टाल कर दिया जाएगा। इनके लग जाने के बाद कोई भी वाहन बिना परमिशन के एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं कर पाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी।

बटन दबते ही कारों के नीचे निकल आएंगी कीलें

विज्ञापन

इंदौर एयरपोर्ट को देश के संवेदनशील एयरपोर्ट्स में गिना जाता है और इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इन हाईटेक उपकरणों की खासियत यह होगी कि ये सामान्य रूप से दिखाई नहीं देंगे, लेकिन जैसे ही किसी संदिग्ध वाहन की एंट्री होगी, तो सिर्फ एक बटन दबाते ही टायर किलर्स और हाइड्रोलिक बोलार्ड सक्रिय हो जाएंगे।

टायर फट जाएंगे और फंस जाएगा वाहन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इन उपकरणों को मुख्य इंट्री और एक्जिट गेट्स के अलावा एयर साइट एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर भी लगाया जाएगा। टायर किलर्स इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि जैसे ही कोई वाहन इनके ऊपर से गुजरेगा, उसके टायर फट जाएंगे और वह आगे नहीं बढ़ पाएगा। वहीं, हाइड्रोलिक बोलार्ड स्टील के खंभों की तरह ऊपर उठ जाएंगे और वाहन को रोक देंगे, जिससे बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने या भागने का मौका नहीं मिलेगा। जैसे ही खतरा टल जाएगा, एक बटन दबाकर इन्हें दोबारा नीचे किया जा सकेगा, जिससे सामान्य वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

84 लाख रुपए का बनेगा प्रोजेक्ट

विज्ञापन

इस हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम को एयरपोर्ट पर लगाने के लिए हाल ही में ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 84 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही इसका इंस्टॉलेशन कार्य शुरू किया जाएगा। इस सिस्टम को लगाने वाली कंपनी को अगले पांच साल तक इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस प्रोजेक्ट के लिए ‘मेक इन इंडिया’ उपकरणों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें