फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 11दिन बाद फिर वड़ोदरा से आए मेट्रो के तीन कोच, गांधी नगर डिपो में पटरी पर क्रेन की मदद से रखा

Tue, 09 Jan 2024 08:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कुल 27 मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए  आना है। एक ट्रेन तीन कोच की है। इस हिसाब से अब तक तीन मेट्रो ट्रेन आ चुकी है। एक ट्रेन में यात्रियों की क्षमता 400 से ज्यादा है।
विज्ञापन
मेट्रो के नए कोच इंदौर आए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो कोच की तीसरी खेप इंदौर आ गई। 11 दिन में छह कोच इंदौर आ चुके हैं। साढ़े तीन माह में अब तक तीन मर्तबा कोच आ चुके हैं। एक ट्रेन का ट्रायल रन भी हो चुका है।

विज्ञापन

इंदौर में मेट्रो के ट्रायल रन के लिए बड़े ट्रॉलों पर सवार होकर मेट्रो के तीन कोच मंगलवार सुबह आए है। उन्हें क्रेन की मदद से ट्रालों से उतारकर पटरी पर रखा गया। अब दो दिन तक उन्हें जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके बाद उन कोचों का ट्रायल होगा। 29 दिसंबर को भी तीन कोच इंदौर आए थे।

इंदौर में कुल 27 मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए आना है। एक ट्रेन तीन कोच की रहेगी। इस हिसाब से अब तक तीन मेट्रो ट्रेन आ चुकी है। एक ट्रेन में यात्रियों की क्षमता 400 से ज्यादा है। इंदौर मेट्रो के लिए मेट्रो ट्रेन का निर्माण वड़ोदरा के सांवली में किया जा रहा है। अब आने वाले दिनों में धीरे-धीरे 24 और कोच आएंगे।
विज्ञापन


गांधी नगर डिपो में इन कोचों को रखने की व्यवस्था की गई है। डिपो में मेट्रो संचालन के लिए एक कमांड सेंटर भी बन रहा है। जहां से मेट्रो के संचालन पर नजर रखी जाएगी।मंगलवार को इंदौर आए मेट्रो के तीन कोच वड़ोदरा से 10 दिन पहले बड़े ट्रालों में सवार होकर इंदौर के लिए भेजे गए थे। हर दिन में 40 से 60 किलोमीटर का सफर तय कर ट्रालों ने कोच को इंदौर पहुंचाया। 
सोमवार रात ट्रॉलों ने इंदौर की सीमा में प्रवेश कर लिया था। मंगलवार सुबह कोच गांधी नगर मेट्रो डिपो पर पहुंचे और उन्हें भारी भरकम क्रेनों की मदद से पटरी पर उतारा गया।

इस साल होगा 17 किलोमीटर का ट्रायल रन
इस साल सितंबर माह में मेट्रो के 17 किलोमीटर हिस्से का ट्रायल रन होना है। विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी नगर डिपो से मेट्रो के पहले स्टेशन तक पांच किलोमीटर का ट्रायल रन लिया था। अब अगला ट्रायल रन गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर तक किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें