फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: देर रात तक क्यों जागने लगा है इंदौर? अभिनेत्री सेहरीश अली ने बताई असली वजह

Mon, 10 Aug 2026 06:17 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री सेहरीश अली ने इंदौर के सुरक्षित माहौल और खान-पान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के बड़े ब्रांड्स अब इंदौर का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
सेहरीश और डीजे ओडीन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक होटल और फूड ब्रांड्स इंदौर में ही लांच हो रहे हैं क्योंकि यहां का माहौल, खान-पान और सुरक्षा का स्तर सभी बहुत अच्छे हैं। इससे यहां पर लोग घरों से बेफिक्र होकर बाहर निकलते हैं और देर रात तक परिवार के साथ मौज मस्ती करते हैं। यह कहना है अभिनेत्री सेहरीश अली का जो इंदौर में एक होटल के लांचिंग कार्यक्रम के लिए आईं थी। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए सुरक्षा सबसे प्रमुख विषय होता है और इंदौर के स्थानीय नागरिक बहुत अच्छे हैं। बाहर के लोग यहां पर आकर खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। देर रात तक लोग परिवार के साथ घूमते रहते हैं लेकिन उन्हें किसी बात का डर नहीं रहता। इसी वजह से यहां पर खानपान और पर्यटन के बड़े ब्रांड्स आ रहे हैं। 

विज्ञापन


भोपाल के युवाओं में भी इंदौर के लिए क्रेज
पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं भोपाल की रहने वाली हूं और भोपाल के युवाओं में इंदौर के लिए खासा क्रेज रहता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ ही देश के अन्य शहरों से भी युवा बड़ी संख्या में इंदौर आ रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां पर देश के अधिकांश ब्रांड्स मौजूद हैं। शिक्षा, होटल, उद्योग से लेकर हर क्षेत्र के बड़े ब्रांड्स इंदौर में आ रहे हैं। सेहरीश अली ने कहा कि इंदौर के होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में आर्कने फेयरीज जैसे ब्रांड्स का आना बताता है कि अब इंदौर में एंटरटेनमेंट और सोशल कल्चर का दौर बदल रहा है। इस मौके पर सेहरीश के साथ में डीजे ओडीन भी मौजूद रहे।

अब रियलिटी शो में नजर आएंगी सेहरीश
अभिनेत्री सेहरीश अली ने कहा कि उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद टेलीविजन का रुख किया और दिया और बाती हम, गुड्डन तुमसे न हो पाएगा, अपना टाइम भी आएगा सहित कई चर्चित धारावाहिकों में उन्हें काम करने का मौका मिला। अब वे रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। 

इंदौर में बदल रहा एंटरटेनमेंट कल्चर
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर की कई हस्तियां मौजूद रहीं। समायरा वेद, राधिका नीमा और दीपेश नीमा ने कहा कि इंदौर के बदलते एंटरटेनमेंट कल्चर के साथ कदम पिछले कुछ वर्षों में इंदौर में कैफे, लाउंज, लाइव म्यूजिक और सोशल एंटरटेनमेंट स्पेसेज की संस्कृति तेजी से विकसित हुई है। यहां पर लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक और बेहतरीन खानपान को एक साथ प्रस्तुत करने पर विशेष फोकस रखा गया है। एक ऐसा स्पेस तैयार करने की कोशिश है जहां लोग अपने पूरे परिवार के साथ अच्छे म्यूजिक, बेहतर माहौल और शानदार फूड के साथ अपना समय यादगार बना सकें। इंदौर के लोगों की पसंद और शहर के बदलते एंटरटेनमेंट कल्चर को ध्यान में रखते हुए हमने इसकी शुरुआत की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें