फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पांच सौ करोड़ के जमीन मामले में प्रतीक संघवी से आठ घंटे पूछताछ

Tue, 30 Jun 2026 08:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डायमंड कॉलोनी विवाद में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को जमीन खरीदने वाली फर्म के डायरेक्टर प्रतीक संघवी से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
प्रतीक संघवी से करीब आठ घंटे तक पूछताछ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद और पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को जमीन खरीदने वाली फर्म के कर्ताधर्ता प्रतीक संघवी से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ में पुलिस ने उनसे 100 से अधिक सवाल पूछे और शाम को उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने उनसे पूछा कि जमीन की निगरानी की जिम्मेदारी किन लोगों को दी गई थी और जिस समय विवाद हुआ, उस दौरान उनकी क्या भूमिका थी।
 

प्रतीक संघवी और उनकी मां जयश्री संघवी संयम इंफ्रा के डायरेक्टर हैं। इस फर्म ने डायमंड कॉलोनी की सात एकड़ जमीन खरीदी है, लेकिन जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जे को लेकर पिछले दस वर्षों से विवाद चल रहा है। 21 जून को हुए विवाद के मामले में कनाड़िया थाना के जांच अधिकारी और डीसीपी अमन सिंह राठौर ने प्रतीक संघवी से पूछताछ की। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपी मोहसिन को लेकर भी कई सवाल पूछे।

विज्ञापन


आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद प्रतीक को छोड़ दिया गया, हालांकि पुलिस ने कहा कि उन्हें दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस फर्म के डायरेक्टरों में स्वर्गीय सुरेंद्र संघवी, प्रतीक संघवी, जयश्री संघवी और दिलीप सिसौदिया शामिल हैं।
 

सुरेंद्र संघवी का निधन हो चुका है। तीन साल पहले इंदौर में चले भूमाफिया अभियान के दौरान सुरेंद्र संघवी और प्रतीक संघवी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। मंगलवार को जब प्रतीक को थाने बुलाया गया तो उनके साथ उनके चाचा और भाजपा नेता पंकज संघवी भी पहुंचे। पंकज पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस के टिकट पर सांसद, महापौर तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। दो साल पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें