फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जल संरक्षण के लिए नगर निगम सख्त, सड़क पर पानी बहाने पर 16 नागरिकों के बनाए चालान

Tue, 17 Nov 2026 06:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। 2 दिन के जागरूकता अभियान के बाद भी मुराई मोहल्ला की गली नंबर 2 में सड़क पर पानी बहाने वाले 16 नागरिकों के खिलाफ निगम टीम ने सोमवार को चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन
इंदौर में सुबह-सुबह नगर निगम की दबिश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। निगम द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ अब नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर व्यर्थ पानी बहाने वाले नागरिकों के खिलाफ सीधे चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


निगम आयुक्त के निरीक्षण के बाद हरकत में आया अमला
इस सप्ताह से शुरू हुई इस कार्रवाई में निगम की टीमें हर दिन चालान काट रही हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह से ही निगम का अमला शहर की सड़कों पर मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को शहर के मुराई मोहल्ला की गली नंबर 2 में सड़क पर पानी बहाने वाले 16 नागरिकों के खिलाफ चालान बनाए गए। इस कार्रवाई की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी, जब नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन 12 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 62 का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर व्यर्थ पानी बहता हुआ देखा, जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नागरिकों को उचित समझाइश दी जाए और पेयजल की बर्बादी को हर हाल में रोका जाए।

2 दिन तक चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान
निगम आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए उपयंत्री सौरभ समैया, सहायक सीएसआई चेतन, जल प्रदाय विभाग और टीम MUSE की संयुक्त टीम ने लगातार सघन जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर नागरिकों को जल का महत्व समझाया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपने निजी नलों में अनिवार्य रूप से टोंटियां लगवाने और पानी को सड़क पर न बहाने की स्पष्ट हिदायत दी जा रही है। 
विज्ञापन


समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर हुई चालानी कार्रवाई
मुराई मोहल्ला में निगम की टीम द्वारा दी गई लगातार समझाइश और चेतावनी के बावजूद कुछ नागरिक जलापूर्ति के समय लापरवाही बरतते हुए पानी सड़क पर बहा रहे थे। सोमवार सुबह जब इसकी जानकारी मिली, तो जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की और नियमों की अनदेखी करने वाले 16 लोगों के मौके पर ही चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें