फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:छात्रा को मुस्लिम स्कूल टीचर ने चंदन का तिलक लगाने से किया मना, स्कूल पहुंचे बजरंगी, किया हंगामा

Wed, 01 Nov 2023 05:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

परिजनों से स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से पूछा कि किस नियम के तहत स्कूल में तिलक या कुमकुम की टीकी लगाने पर बच्चों को स्कूल आने से रोका जा रहा है। 
विज्ञापन
इस स्कूल में हुआ तिलक को लेकर विवाद - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में मुस्लिम स्कूल टीचर ने एक छात्रा को स्कूल आने से रोका दिया। वजह यह थी कि छात्रा कुमकुम और चंदन का तिलक लगाकर स्कूल आती थी। जब यह बात बजरंग दल के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।

गांधी नगर के एक स्कूल में मुस्लिम टीचर ने एक छात्रा को यह कहकर कक्षा से निकाल दिया कि तुम तिलक लगाकर आए हो स्कूल मत आना। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को यह बात बताई। परिजनों से स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन


इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से पूछा कि किस नियम के तहत स्कूल में तिलक या कुमकुम की टीकी लगाने पर बच्चों को स्कूल अाने से रोका जा रहा है। बजरंग दल पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल के मुस्लिम टीचर ने बच्चों को स्कूल आने से मना किया है।

इसके बाद प्राचार्य ने उस टीचर से चर्चा की। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना था कि स्कूल में धार्मिक कट्टरता दिखाते हुए कोई टीचर बच्चों पर दबाव बनाए। यह गलत है। पदाधिकारियों ने टीचर को स्कूल से निकालने की मांग भी की। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे। स्कूल प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यार्थियों के साथ इस तरह का सलूक नहीं किया जाएगा। इसके बाद बजरंग दल पदाधिकारी रवाना हुए। प्रदर्शन में तन्नु शर्मा, चेतन गोस्वामी , राकेश भारती , दीपवन गोस्वामी , ललित जायसवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें