फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मानसिक बीमारी की दवाएं लेती थी 17 वें माले से कूदने वाली मुस्कान

Sat, 13 Apr 2024 09:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुस्कान की बीबीए की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और वह बेंगलुरु के एक काॅलेज में एडमिशन लेने वाली थी। पुलिस ने मुस्कान के साथ होस्टल में रहने वाली युवती से भी चर्चा की, लेकिन कोई खास वजह पता नहीं चली। पुलिस उसकी मानसिक बीमारी के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुस्कान अग्रवाल, जिसकी 17 वीं मंजिल से कूदने से मौत हो गई। - फोटो : indore
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रा मुस्कान अग्रवाल की आत्महत्या की गुत्थी अभी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पुलिस ने मुस्कान के मोबाइल की डिटेल देखी। उसकी सहेलियों से भी चर्चा की, लेकिन उसकी मौत की वजह पता नहीं चली।

विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान यह बात पता चली है कि मुस्कान कुछ दिनों से एक बीमारी से परेशान थी, उसे लगता था कि उसके पूरे शरीर मेें दर्द होता है। मेडिकल जांच में कुछ नहीं निकलता था। मुस्कान इसके लिए मानसिक बीमारी की दवा खा रही थी। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है कि वह इस बीमारी के कारण तनाव में हो। अभी पुलिस ने उसके परिजनों के बयान नहीं लिए है।

मुस्कान की बीबीए की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और वह बेंगलुरु के एक काॅलेज में एडमिशन लेने वाली थी। पुलिस ने मुस्कान के साथ होस्टल में रहने वाली युवती से भी चर्चा की, लेकिन कोई खास वजह पता नहीं चली। पुलिस उसकी मानसिक बीमारी के एंगल से जांच कर रही है। जिस पिनेकल ड्रिम्स हाईराइज से मुस्कान ने कूद कर जान दी। वहां भी कोई नहीं रहता था।

उस अधूरी बिल्डिंग में कुछ फ्लैैट जरुर काॅलेज के विद्यार्थियों ने पार्टी के लिए किराए पर ले रखे है, लेकिन जिस वक्त मुस्कान ने कूद कर जान दी। तब वहां उसके साथ कोई नहीं था। माना जा रहा है कि वह पहले ही उसने आत्महत्या के लिए उस बिल्डिंग को चुना था। पहले वह सुबह वहां पहुंची थी,लेकिन गार्ड के टोके जाने के कारण वापस चली गई।

विज्ञापन


फिर रैपिडो बाइक बुक कर वह वहां पहुंची। पुलिस ने रैपिडो चालक से भी पूछा, लेकिन उसके बताया कि मुस्कान ने रास्ते भर उससे कुछ भी बात नहीं की। आपको बता दे कि तीन दिन पहले प्रेस्टिज काॅलेज की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने एक बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें