इंदौर में लगातार हत्याएं हो रही है। डेढ़ माह में दस लोगों की हत्या इंदौर शहर मे हो चुकी है। ज्यादातर में वजह मामूली विवाद सामने आए है। भागीरथपुरा क्षेत्र में यहां होली मनाने आए एक युवक धर्मेंश यादव की हत्या हो गई। उसकी क्षेत्र में रहने वाले युवक संजू बुंदेला से विवाद हो गया था।
संजू को शक था कि धर्मेश के उसकी पत्नी रीना के साथ अवैध संबंध है। पत्नी धर्मेंश के साथ काम करती थी, हालांकि धर्मेंश महिला को मुंहबोली बहन बताता था। रविवार को धर्मेंश जब घर आया तो संजू ने उसके गले में चाकू से वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद धर्मेंश ने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और कहा कि उसने हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पत्नी ध्यान नहीं देती थी
आरोपी ने पुलिस को कहा कि धर्मेंश मकान बनाने का काम करता था। उसकी पत्नी रीना भी उसके साथ काम करती थी। धर्मेश को लकवा हो गया था तो रीना उसका ख्याल रखने लगी थी। वह उसके घर भी जाती थी। आरोपी संजू ने कहा कि पत्नी ने उसकी तरफ ध्यान देना बंद कर दिया था। इससे वह नाराज था और उसने धर्मेंश की हत्या कर दी। संजू एक फैक्ट्री में काम करता है। धर्मेंश के कारण वैवाहिक रिश्ते में दरार आने लगी थी। पुलिस ने हत्या के उपयोग में लाया चाकू भी मौके से जब्त कर लिया है।