फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: निगम कमिश्नर ने शिकायतकर्ताओं से की सीधे बात, अधिकारियों से पूछा काम क्यों नहीं हुआ

Mon, 18 Mar 2024 07:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम के नए कमिश्नर शिवम वर्मा ने कंट्रोल रूम जाकर सीधे शिकायतकर्ताओं को फोन किए। शहर के कई क्षेत्रों में नागरिकों से भी सीधा संवाद किया।
 
विज्ञापन
56 दुकान पर नागरिकों से चर्चा करते शिवम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आईएएस शिवम वर्मा सोमवार को एक्शन में नजर आए। सोमवार को उन्होंने शहर के लोगों से सीधे बात की और उनकी परेशानियों को जाना। तीन दिन पहले ही उन्होंने निगम में पद ग्रहण किया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वे जोन कार्यालय के कंट्रोल रूम में पहुंचे। शिकायत रजिस्टर देखा और सीधे शिकायतकर्ता को फोन कर पूछा कि आपकी समस्या दूर हुई या नहीं। जब शिकायतकर्ता ने कहा कि नहीं हुई तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों से पूछा। इस पर अधिकारियों ने कहा कि आज यह शिकायत दूर हो जाएगी। इसके बाद वर्मा ने कुछ अन्य शिकायतकर्ताओं से भी बात की। 

अधिकारियों से कहा रोज नागरिकों से बात करें
वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि रोज शिकायत करने वाले नागरिकों से सीधे बात करें। खुद पूछें कि उनकी शिकायतों का क्या हुआ। इसके बाद में वे वल्लभनगर के पास स्थित आरआरआर सेंटर पहुंचे और यहां के कामकाज के तरीके को जाना। 56 दुकान जाकर वहां पर व्यापारियों से भी बातचीत की। 
विज्ञापन


जरा सी चूक से छिन जाएगा ताज
स्वच्छता पर नए नगर निगम कमिश्नर इसलिए भी एक्शन में हैं, क्योंकि इस मामले में सूरत अब इंदौर के बराबर आ गया है। जरा सी चूक इंदौर से स्वच्छता में नंबर वन का ताज छिन सकता है। दोनों ही शहर अब हर पैमाने पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर सात बार स्वच्छता में नंबर वन रहा है और अब ताज को बरकरार रखने के लिए कड़ी टक्कर मिल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें