इंदौर सांसद शंकर लालवानी में इस फोटो को उज्जैन का बताया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अपने चहेते लोगों की तस्वीरों को सबसे पहले पोस्ट करने को लेकर अक्सर चूक हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ इंदौर सांसद शंकर लालवानी के साथ। पीएम जब इंदौर से उज्जैन के लिए निकले, उसी के कुछ देर बाद शंकर लालवानी ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए उज्जैन की नगरी में पीएम का स्वागत होने की बात पोस्ट की थी।
बता दें कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री का एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया था, जिसे वो उज्जैन का फोटो बता रहे थे। जबकि वो फोटो गुजरात का बताया जा रहा है। आधे घंटे से ज्यादा समय तक पोस्ट उनके फेसबुक वॉल पर रही। उन्होंने उस पर लिखा भी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में भव्य स्वागत...