फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ट्रक हादसे पर विधायक ठाकुर ने कहा-पुलिस ने कमजोर धाराएं क्यों लगाई

Sat, 20 Sep 2025 10:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विधायक ठाकुर ने कहा कि इस केस में जो धाराएं ड्रायवर गुलशेर के खिलाफ लगाई है। उस पर मेरी घोर आपत्ति है। इस बारे में मैं मुख्यमंत्री व एसीएस से आग्रह भी करूंगी कि वे ट्रक मालिक को भी आरोपी बनाए। 
विज्ञापन
विधायक उषा ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में हुए ट्रक हादसे पर पूर्व मंत्री व विधायक उषा ठाकुर ने सवाल उठाए है। उन्होंने कहा यह एक साजिश भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस द्वारा इस केस में लगाई गई धारा को लेकर भी आपत्ति ली है। उषा ठाकुर ने कहा कि ड्रायवर आदतन अपराधी है। उस पर कमजोर धाराएं लगी है। इस केस में तो ट्रक मालिक पर भी केस दर्ज होना चाहिए,क्योकि उसने आपराधिक किस्म के व्यक्ति को नौकरी दी।

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर ट्रक हादसा- जोशी के दोनों पैर घुटने के नीचे से कट गए थे, 70 प्रतिशत शरीर जल चुका था

 

विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि यह ट्रक हादसा एक साजिश भी हो सकता है। कोई इतना क्रूर और लापरवाह  आखिर कैसे हो सकता है। एक बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गया। ट्रक में आग लग गई और ड्रायवर को होश नहीं है। इस तरह की घटनाएं कम सुनने को मिली है। कई बार मन में शंका होती है कि यह घटना साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

विज्ञापन

 

विधायक ठाकुर ने कहा कि इस केस में जो धाराएं ड्रायवर गुलशेर के खिलाफ लगाई है। उस पर मेरी घोर आपत्ति है। इस बारे में मैं मुख्यमंत्री व एसीएस से आग्रह भी करूंगी कि वे ट्रक मालिक को भी आरोपी बनाए। जिन ड्रायवरों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जो नशा भी करते है। उनके लाइसेंस रद्द होना चाहिए। इस तरह के लोग सीधे यमदूत बनकर हादसे करते है। आपको बता दें कि इंदौर में गत दिनों एक ट्रक हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई,जबकि पंद्रह से ज्यादा लोग घायल हुए है। इस घटना के बाद इंदौर आए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें