इंदौर में कई थानों के टीआई बदले गए हैं। लसूड़िया और विजयनगर थाने के लिए नए थाना प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनकी मदद के लिए दो महिला टीआई को भी पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा द्वारकापुरी, हीरानगर, छत्रीपुरा, आजाद नगर और सराफा समेत कई थानों के टीआई बदले गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तबादलों की जानकारी दी है।
क्राइम ब्रांच और सुरक्षा शाखा में भी नियुक्तियां
हीरानगर के पूर्व टीआई पीएल शर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसके साथ ही विष्णु वासकले की पोस्टिंग भी क्राइम ब्रांच में की गई है। वहीं नारायण डामोर को सुरक्षा शाखा में पदस्थापना दी गई है।
विजयनगर और लसूड़िया को मिले नए थाना प्रभारी
विजयनगर में टीआई चंद्रकांत पटेल की पोस्टिंग की गई है। उनकी मदद के लिए टूआईसी कार्यवाहक मीना बौरासी को भी नियुक्त किया गया है। वहीं लसूडिया थाना अब नीतू सिंह को सौंपा गया है। द्वारकापुरी थाना प्रभारी के रूप में मनीष मिश्रा की पोस्टिंग हुई है। यहां से टीआई सुशील पटेल को हीरानगर भेजा गया है। डीआरपी लाइन से लोकेश भदौरिया को आजाद नगर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि यहां पदस्थ टीआई तिलक करोले को डीआरपी लाइन भेजा गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले आजाद नगर थाने में एक एसआई रिश्वत लेते पकड़ा गया था। छत्रीपुरा में संजीव श्रीवास्तव की पोस्टिंग की गई है। यहां के टीआई केपी यादव को संयोगितागंज भेजा गया है। श्रीवास्तव पहले लाइन में थे। वहीं सराफा थाने में राजकुमार लिटोरिया को टीआई बनाया गया है और यहां पदस्थ सुरेंद्र रघुवंशी को पलासिया भेजा गया है।